{"_id":"59613fb74f1c1b62628b457d","slug":"149954558516-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला में छाबड़ा ब्रदर्स आढ़ती द्वारा जीएसटी के नाम पर की जा रही अवैध वसूली।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला में छाबड़ा ब्रदर्स आढ़ती द्वारा जीएसटी के नाम पर की जा रही अवैध वसूली।
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के नाम पर किसानों से हो रही वसूली
285 की खाद की थैली 300 रुपये में दी, डीसी को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
कस्बा बरवाला में एक आढ़ती जीएसटी के नाम पर किसानों से अवैध वसूली कर जा रही है। नल के किसान रोशन लाल उर्फ मिंटू शनिवार को जब बरवाला में डेराबस्सी मार्ग पर स्थित की खाद व बीज की दुकान पर खाद लेने गए तो वहां मौजूद आढ़ती ने 285 रुपये के खाद का थैले को 300 रुपये का दिया। इस बारे जब रोशन लाल ने पूछा कि इस खाद के थैले का रेट जब 285 रुपये है तो आप 300 रुपये का कैसे बेच रहे हैं। इस पर तिलक राज ने किसान को कहा कि 285 रुपये पर 15 रुपये थैले के हिसाब से जीसीटी लगाया गया है। जब किसान ने इसका पक्का बिल मांगा तो आढ़ती ने उन्हें एक कागज पर कच्ची पर्ची बनाकर दे दी और कहा कि अभी उन्हें जीएसटी नंबर नहीं मिला है। ऐसे में किसान ने विरोध जताते हुए कहा कि जब आपको जीएसटी नंबर ही नहीं मिला तो आप जीएसटी के नाम पर अभी से 15 रुपये की अवैध वसूली क्यों कर रहे हो। किसान रोशन लाल ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय विधायक ज्ञान चंद गुप्ता व जिला डीसी पंचकूला को की है। उधर, क्षेत्र के किसान जसबीर राणा, हरप्रीत सिंह सहित काफी किसानों ने सरकार व जिला प्रशासन से इस तरह अवैध वसूली की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इस अवैध वसूली को जल्द बंद नहीं किया गया तो क्षेत्र के किसान जल्द ही कृषि मंत्री ओपी धनखड़ से मिलेंगे।