{"_id":"595d4c344f1c1b2e3d8b467c","slug":"149928663413-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव टोडा में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब, किसानों की फसल सूखने की कगार पर।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव टोडा में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब, किसानों की फसल सूखने की कगार पर।
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला के ध्यानार्थ
शहजादपुर कार्यालय ने 15 दिन से नहीं बदला ट्रांसफार्मर
अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, किसानों की सूख रही फसल
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
टोडा गांव में खेतों के पास लगा बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने से किसानों की धान की फसल सूखने के कगार पर है। किसान राजकुमार, जयप्रकाश, पवन कुमार, कृष्ण, मदन गुप्ता, दरब सिंह ने बताया कि बिजली निगम ने उनके खेतों के पास जो ट्रांसफार्मर लगाया है, वह करीब 15 दिन से खराब है। इसकी शिकायत उन्होंने बिजली कार्यालय शहजादपुर में भी की। लेकिन बिजली निगम के किसी भी कर्मचारी ने इस खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बदला। जिससे किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल बिना बिजली के ठप हैं। उनके खेतों में लगी धान की फसल बिना पानी के सूख रही है। जिससे किसान मायूस हैं। किसानों ने बताया कि वे ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर बिजली कार्यालय शहजादपुर के चक्कर काट रहे हैं। जहां सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। किसानों ने कहा कि बिजली निगम ने इस ट्रांसफार्मर से गांव के करीब 50 घरों की बिजली जोड़ रखी है। जिससे ट्रांसफार्मर पर लोड पड़ रहा है। बार-बार यह ट्रांसफार्मर जल जाता है। जबकि सरकार की ओर से बिजली निगम को निर्देश हैं कि किसानों के खेतों के ट्यूबवेलों व घरों की लाइनें अलग-अलग होनी चाहिए। बावजूद इसके एक ही ट्रांसफार्मर से घरों व खेतों की जोड़ी हुई है। इस बारे में जब बिजली कार्यालय शहजादपुर के एसडीओ पंकज से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द की अलग से नए ट्रांसफार्मर का एस्टिमेट उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। अप्रूवल मिलते ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।