{"_id":"595d4c2b4f1c1be33d8b46c6","slug":"149928662511-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कॉलेजों में देख सकते हैं मैरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कॉलेजों में देख सकते हैं मैरिट लिस्ट
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम हुई मेरिट लिस्ट जारी
आज कॉलेजों में स्टूडेंट देख सकते हैं लिस्ट
पीजी कोर्स में दाखिले के लिए छह जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
जिले के कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीबीए बीएससी के कोर्सों में दाखिले के लिए पांच जुलाई को देर शाम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। वीरवार को सुबह स्टूडेंट्स मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। ये लिस्ट बुधवार को कॉलेजों में सुबह साढ़े ग्यारह बजे जारी होनी थी। लेकिन मेरिट लिस्ट बुधवार को देर शाम जारी की गई। इस कारण स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि हायर एजुकेशन की ओर से जारी निर्देश के बाद जिले के कॉलेज संचालकों ने बाकायदा कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर नोटिस चस्पा कराया था, कि बुधवार को दिन में ढाई बजे तक मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। लेकिन बुधवार को शाम पांच बजे तक स्टूडेंट इंतजार करते रहे। मेरिट लिस्ट जारी नहीं किया गया।
मेरिट लिस्ट में आने वाले स्टूडेंट्स छह जुलाई को ही ऑनलाइन कॉलेजों में फीस जमा करा सकते हैं। लेकिन स्टूडेंट्स को पूरे डॉक्यूमेंट्स के साथ आना होगा। डॉक्यूमेंट के साथ ऑनलाइन फार्म का हार्ड कॉपी भी लेकर लाना जरूरी है। पीजी कॉलेज के प्रो. अद्वितीय खुराना ने बताया कि पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए छह जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित गर्ल्स गवर्नमेंट कॉलेज की शिक्षिका आदर्शदीप ने बताया कि दो मेरिट लिस्ट जारी होंगी। पांच जुलाई को देर शाम डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से मेरिट लिस्ट जारी की गई है। विभाग की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को सुबह साढ़े ग्यारह बजे जारी की जाएगी।