{"_id":"595d4c194f1c1be80f8b4807","slug":"149928660620-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन ऑपरेटर से जुड़े तीन शॉर्ट टर्म कोर्स होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन ऑपरेटर से जुड़े तीन शॉर्ट टर्म कोर्स होंगे शुरू
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेन ऑपरेटर से जुड़े तीन शॉर्ट टर्म कोर्स होंगे शुरू
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंचकूला कराएगा कोर्स
सेक्टर 14 के आईटीआई में यह कोर्स एक सितंबर से शुरू किया जा रहा है
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-14 स्थित आईटीआई में एक सितंबर से तीन शॉट टर्म कोर्स की शुरुआत की जा रही है। यह कोर्स राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंचकूला में भारत सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत उद्योगों की मांग के अनुसार किया जा रहा है। इसकी जानकारी कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निदेशक पंकज ने दी। शुरू किए जाने वाले कोर्स में ओवर हैड क्रेन ऑपरेटर, पिक एंड कैरी क्रेन ऑपरेटर व ट्रक मांउटिंग क्रेन ऑपरेटर शामिल हैं। इस संबंध में बुधवार को सेक्टर 5 स्थित हरियाणा सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ स्किल डेवलेपमेंट एंड इंडस्ट्रयिल ट्रेनिंग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंचकूला व जुम्लियान इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई, ऐस लिमिटेड फरीदाबाद व हंसा ट्यूबस डेराबस्सी के साथ प्रशिक्षण हेतु एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। क्रेन ऑपरेटर से संबंधित तीनों अल्प अवधि कोर्स 150 घंटे की समयावधि में चलाए जाएंगे। इन कोर्सों को शुरू करने के लिए आईएमसी कमेटी के चेयरमैन विनय अग्रवाल व सभी औद्योगिक पार्टनर की ओर से इन सभी कोर्सों से संबंधित ढांचागत व तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। ताकि इन कोर्सों को करने बाद उद्योगों की मांग अनुसार प्रशिक्षण ग्रहण करके रोजगार प्राप्त किया जा सके।