फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कारों की आमने सामने की टक्कर में एक गंभीर घायल, पंचकुला रैफर

कारों की आमने सामने की टक्कर में एक गंभीर घायल, पंचकुला रैफर

Sun, 25 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
कारों की आमने सामने की टक्कर में एक गंभीर घायल, पंचकुला रैफर
मोरनी- मोरनी पंचकुला मार्ग पर शनिवार शाम दो कारों की आमने सामने की जबरदस्त भीडंत में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। जिसकी हालत को नाजुक देखते हुऐ मोरनी पुलिस ने स्थानिय लोगों की मदद से पंचकुला के सामान्य हस्पताल में रैफर करवा दिया था। वहीं कारों में सवार अन्य सवारियों को मोरनी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मोरनी पचंकुला मार्ग पर भूंडी गांव में स्थित आश्रम के पास आमने सामने से आ रही स्विफट व ईओन कार की टक्कर हो गई, जिसमें स्विफट कार चला रहे पंजाब के बरनाला के रहने वाले करमजीत की कार का स्टेरिंग छाती में लगने के कारण उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उसकी हालत बिगडने लगी, वहीं स्विफट में सवार अन्य दो युवकों को मामूली चोटें आई। जबकि पंचकुला ढकोली के रहने वाले इओन चालक को भी मामूली चोटें ही आई। वहीं पंचकुला भेजे गऐ करमजीत की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस बारे में मोरनी चौंकी इंचार्ज राजेश शर्मा ने बताया कि दोनों कार चालकों का हादसे के कारण ब्यान देने की हालत में नही थे जिनके रविवार को बयान दर्ज किऐ जाऐगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed