फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   जुलाई माह में शुरू हो जाएगा रूके हुआ धर्मपुर कांगूवाला रोड का निर्माण: निगम कमिश्नर

जुलाई माह में शुरू हो जाएगा रूके हुआ धर्मपुर कांगूवाला रोड का निर्माण: निगम कमिश्नर

Fri, 23 Jun 2017 01:55 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
जुलाई माह में शुरू हो जाएगा रूके हुआ धर्मपुर कांगूवाला रोड का निर्माण: निगम कमिश्नर
निगम की दोनों बैठक से रहे नदारद, पिंजौर पहुंचे कमिश्नर
विज्ञापन

धर्मपुर-कांगूवाला सड़क का काम शुरू करने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
नगर निगम की दोनों बैठकों से नदारद रहे कमिश्नर वीरवार को पिंजौर पहुंचे। यहां उन्होंने विकास कार्यों पर चर्चा की। कमिश्नर ने पिंजौर निगम के कार्यालय में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने लोगों की मांगों पर निगम अधिकारियों को समस्याएं सुलझाने के आदेश दिए। मौके पर वार्ड नंबर 4 के पार्षद सतिंदर टोनी की मांग पर कमिश्नर ने कहा कि जल्द ही शहर में होने वाली शादियों का पंजीकरण निगम कार्यालय में शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा पार्षद ने कहा कि बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं हुई तो पानी इनमें जमा होकर घरों और गलियों में जाने लगेगा। जिस कमिश्नर ने निगम के अधिकारी को आदेश दिया कि जेसीबी लगाकर नालों की सफाई कराओ। इसके अलावा कमिश्नर ने कहा कि सड़कों व अन्य समस्याओं के एस्टिमेट सीधे उनके पास लाएं। ताकि उन पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। धर्मपुर कांगुवाला रोड के संबंध में कमिश्नर ने बताया कि रोड की टैंडरिंग प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। टेंडर 5 जुलाई को खुल जाएगा। उसके बाद जुलाई में ही सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। उधर, नगर निगम सचिव केआर शर्मा ने कहा कि उन्हें जो भी आदेश निगम कमिश्नर ने दिए हैं, वो इस पर कल से ही काम शुरू कर देंगे। नालों की सफाई व धर्मपुर मेन रोड की मरम्मत के लिए मशीनें लगाई जाएंगी। इसके अलावा हर तरह की शादी का पंजीकरण जल्द ही यहीं पर शुरू किया जाएगा। इस काम को जो करेगा उसे पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed