फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कस्बे में चल रहे पीजी व किराए के मकानों में रह रहे लोगों का पुलिस व मकान मालिकों के पास नहीं कोई रिकॉर्ड। कस्बा बनता जा रहा है क

कस्बे में चल रहे पीजी व किराए के मकानों में रह रहे लोगों का पुलिस व मकान मालिकों के पास नहीं कोई रिकॉर्ड। कस्बा बनता जा रहा है क

Sun, 18 Jun 2017 01:49 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में चल रहे पीजी व किराए के मकानों में रह रहे लोगों का पुलिस व मकान मालिकों के पास नहीं कोई रिकॉर्ड। कस्बा बनता जा रहा है क
पीजी में रहने वालों का नहीं रिकॉर्ड, बढ़ी रहीं वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
बरवाला व आसपास के क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थाओं की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ-साथ कस्बे व क्षेत्र में पेइंग गेस्ट (पीजी) भी बढ़ गए हैं। लेकिन इन पेइंग गेस्ट व किराएदारों का न तो पुलिस और न ही मकान मालिकों के पास कोई रिकॉर्ड है। शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी संस्थान में हॉस्टल होने की बजाय पेइंग गेस्ट हाउस में रहने को प्राथमिकता देते हैं। क्योंकि संस्थान के हॉस्टल में कई पाबंदियां होती हैं। जबकि पेइंग गेस्ट हाउसों में ऐसी कोई पाबंदी नहीं होती। पेइंग गेस्ट हाउसों में लड़के लड़कियां मनमर्जी से आते जाते हैं। वहीं कस्बे व इन पेइंग गेस्ट हाउसों के कारण आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा हैै। लेकिन पुलिस चौकी व थानों में इनमें रहने वाले लड़के-लड़कियों की कोई डिटेल नहीं है। इन पेइंग गेस्ट में रहने वाले तीन युवकों ने हाल ही में कस्बा बरवाला की देवी कॉलोनी से एक लड़की को रात में अगवा कर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इनका न तो पुलिस और न ही मकान मालिकों के पास कोई अता-पता है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छानबीन कर रही है। कस्बे में पहले भी पेइंग गेस्ट व अज्ञात किराएदारों द्वारा चोरी आदि के मामले सामने आए हैं। इस बारे में जब बरवाला पुलिस चौकी के इंचार्ज भगवान दास से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि किरायेदारों का फोटो सहित विवरण देना मकान मालिक का कर्तव्य है। जल्द की एक अभियान चलाकर सभी पेइंग गेस्टों व मालिकों के फोटो सहित पूरा विवरण चौकी में दर्ज कराने काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed