{"_id":"1ddfc3ef8bfce470091e437b0ffff9b2","slug":"1400-candidates-for-90-legilative-seats-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनावः 90 सीटों के लिए 1400 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनावः 90 सीटों के लिए 1400 दावेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Aug 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को युवाओं ने चुनौती दे दी है। विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं ने टिकट के लिए ताल ठोकते हुए आवेदन शुल्क के साथ पार्टी का टिकट मांगा है।
विज्ञापन
प्रदेश में नब्बे विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 1400 लोगों ने आवेदन किए हैं। यह आंकड़ा है प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में टिकट मांगने के लिए आवेदन फार्म जमा करवाने वाले उन नेताओं का, जिन्होंने आवेदन शुल्क के साथ अपने फार्म जमा करवाए हैं।
विज्ञापन
31 जुलाई आवेदन फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि थी। प्रदेश कांग्रेस ने आवेदन फार्म जमा करवाने की प्रक्रिया पांच जुलाई से शुरू की थी। पहले बीस जुलाई तक ही आवेदन फार्म जमा होने थे, लेकिन बाद में पार्टी के नेताओं एवं पदाधिकारियों की मांग के बाद प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने इसे 31 जुलाई तक बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने 1400 लोगों के फार्म जमा होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्रवार कितने-कितने लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है, इसकी जानकारी एक-दो दिन में लगेगी।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से आवेदन फार्मों को अलग-अलग करके इन्हें विधान सभा क्षेत्रवार लगाया जा रहा है। आवेदन फार्म की यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इन फार्मों की छंटनी होगी।
शारदा राठौर ने आपत्ति दर्ज करवाई:
मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर का आवेदन फार्म जमा नहीं हो सका। उनके आवेदन फार्म के साथ आवेदन शुल्क का ड्राफ्ट नहीं था। इस पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से आपत्ति जताते हुए उनका फार्म लेने से इंकार कर दिया गया।
हालांकि शारदा राठौर की ओर से नकद शुल्क जमा करवाने के साथ शुक्रवार को बैंक ड्राफ्ट देने की बात भी कही गई, लेकिन उनका फार्म फिर भी स्वीकार नहीं किया गया। इस पर शारदा राठौर ने आपत्ति भी दर्ज करवाई है।