फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14 police officers of Haryana will get President Police Medal and Police Medal on Republic Day

एडीजीपी विर्क और आईजी खिरवार को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 12 अधिकारियों को मिलेगा पुलिस पदक

Tue, 26 Jan 2021 02:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
14 police officers of Haryana will get President Police Medal and Police Medal on Republic Day
नवदीप सिंह विर्क और संदीप खिरवार। - फोटो : फाइल फोटो

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) हरियाणा, नवदीप सिंह विर्क और रोहतक रेंज के एडीजीपी संदीप खिरवार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से 26 जनवरी को अलंकृत किया जाएगा। 

विज्ञापन


सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में अंग्रेज सिंह डीएसपी हेडक्वार्टर नारनौल, अरुण देसवाल सब-इंस्पेक्टर 5वीं बटालियन एचएपी मधुबन, सुरेश कुमार एसआई रोहतक, कुलविंदर कौर लेडी एसआई स्टेट क्राइम ब्रांच, हरदेव सिंह ईएसआई पुलिस हेडक्वार्टर, जोगिंदर सिंह एएसआई हरियाणा पावर यूटिलिटी, अमित कुमार एएसआई राज्य सतर्कता ब्यूरो, प्रवीन कुमार एएसआई चरखी दादरी, दीपक कुमार एएसआई करनाल, दीदार सिंह एएसआई पंचकूला, हरीश कुमार एसआई पंचकूला और जोगिंदर सिंह ईएसआई अंबाला शामिल हैं। डीजीपी मनोज यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए गौरव की बात है। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर दी बधाई
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ। उन्होंने कामना की है कि हमारे महान नेताओं के त्याग और बलिदान से देश को जो आजादी मिली, हमें जो संविधान मिला और जो लोकतंत्र का वरदान मिला है, वह लगातार मजबूत हो। वहीं, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed