फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14 people arrested for gambling in Zirakpur's KC Hotel, 25.30 lakh rupees recovered

Chandigarh News: जीरकपुर के केसी होटल में सट्टा खेलते 14 व्यक्ति गिरफ्तार, 25.30 लाख की राशि भी बरामद

Thu, 12 Jun 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
14 people arrested for gambling in Zirakpur's KC Hotel, 25.30 lakh rupees recovered
मोहाली। जीरकपुर के केसी होटल होटल में हाई प्रोफाइल सट्टा खेलते हुए 14 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 25.30 लाख रुपये जुआ राशि, सात कारें, एक एक्टिवा और 19 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों के होटल मालिक के खिलाफ थाना जीरकपुर में बीएनएस की धारा 318 (4) व गैंबलिंग एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान मैट्रो टाउन पीर मुछल्ला ढकोली निवासी रवि, सेक्टर-23डी चंडीगढ़ का शिवम, सेक्टर-52 चंडीगढ़ का अनिल कुमार, गोबिंद नगर अबोहर निवासी विजय कुमार, अग्रसेन नगर गंगानगर का नवीन कुमार, सेक्टर-43ए चंडीगढ़ निवासी सुनील कुमार, सेक्टर-21 पंचकूला निवासी अशोक कुमार, सुखजिंदर सिंह निवासी निहाल सिंह वाला जिला मोगा, सैनी विहार जीरकपुर निवासी पितांबर, नई आबादी गली नंबर-7 अबोहर का अरविन कुमार, ज्योति एनक्लेव चंडीगढ़ का सुरिंदर सिंह , सेक्टर-20 पंचकूला का सुभाष चंदर, सेक्टर-20 पंचकूला निवासी अशोक कुमार और नेपाल के राज बहादुर के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को डेराबस्सी कोर्ट में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


ज्यादा मुनाफे का लालच देकर खिलाया जा रहा था सट्टा
एसएसपी हरमनदीप हंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डीएसपी जसपिंदर सिंह व एसएचओ जीरकपुर सतिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ कोहिनूर ढाबा जीरकपुर में मौजूद थे। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि केसी होटल चंडीगढ़ रोड जीरकपुर का मालिक शैंटी मैनेजर के साथ मिलकर होटल की तीसरी मंजिल पर ज्यादा मुनाफे का लालच देकर धोखे के साथ सट्टा खिलाने का काम कर रहा है। पुलिस ने केसी होटल में रेड दौरान 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार सभी आरोपी बड़े स्तर पर सट्टा खेलते हैं। आरोपी पहले राजपुरा में सट्टा खेलते थे, लेकिन एक हफ्ते से जीरकपुर एरिया में सट्टा खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने होटल का रिकॉर्ड कब्जे में लिया
होटल मालिक की गिरफ्तारी की पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार उसे गैंबलिंग एक्ट के मामले में पुलिस ने नामजद कर लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इससे पहले भी इस होटल में इस तरह का बड़े स्तर पर कोई सट्टा खिलाया गया है। पुलिस ने होटल का पुराना रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है, जिसकी जांच की जा रही है।


होटल बुकिंग किसके नाम पुलिस कर रही जांच

पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि जिस होटल के रूम में इतने बड़े स्तर पर सट्टा खिलाया जा रहा था, उस रूम की बुकिंग किसके नाम पर थी। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि किसी अज्ञात के नाम से होटल में कमरा बुक किया गया था, जहां सट्टा चल रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। किस नाम से रूम बुक हुआ था और वह शख्स कौन है, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed