फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14 farmers committed suicide in Punjab in the month of April

संकट में अन्नदाता: पंजाब में अप्रैल महीने में 14 किसानों ने की खुदकुशी, इनमें से 11 मालवा क्षेत्र के, बताई जा रही ये वजह

Mon, 25 Apr 2022 09:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Apr 2022 09:48 PM IST
सार

पंजाब में अप्रैल महीने में किसानों की खुदकुशी के बढ़ते मामलों पर अब राजनीति गरमाने लगी है। विपक्ष ने सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
14 farmers committed suicide in Punjab in the month of April
किसान आंदोलन की फाइल फोटो

विस्तार

गर्मी के इस मौसम ने पंजाब में गेहूं की फसल पर इतना बुरा असर डाला है कि अनेक किसानों के सपने भी धराशाही हो गए हैं। सिर्फ अप्रैल माह के दौरान ही अब तक 14 किसानों ने कम फसल होने के कारण खुदकुशी कर ली है। मरने वाले किसानों का पूरा ब्योरा भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) ने जारी किया है। इसके अनुसार, केवल मालवा क्षेत्र में ही 11 किसानों से खुदकुशी की है। 

विज्ञापन


भाकियू उग्राहां के अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए सरकार से अपील की है कि गर्मी के कारण दाना सिकुड़ने से परेशान किसानों को राहत देने के लिए फसल में सिकुड़न की दर को बढ़ाया जाए। पंजाब कांग्रेस को मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह ने राजा वड़िंग ने भी राज्य सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग की है ।

विज्ञापन

नींद से बाहर आएं अरविंद केजरीवाल जी। आपने अपने वादों से मुकरकर पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। हर दूसरे दिन आत्महत्याएं बेरोकटोक जारी हैं। पंजाब आपकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए महज पड़ाव था। हिमाचल प्रदेश में आप बेफिक्र होकर चुनावी मोड में हैं।  नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व अध्यक्ष पंजाब प्रदेश कांग्रेस 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसान जिला खुदकुशी की तिथि
सुखदेव सिंह फिरोजपुर  1 अप्रैल
अवतार सिंह मोगा  2 अप्रैल
प्रभवीर सिंह गुरदासपुर 2 अप्रैल
रणजीत सिंह   मोगा 9 अप्रैल
अमृतपाल मेहता जालंधर 13 अप्रैल
अमरजीत सिंह बरनाला 14 अप्रैल
काला सिंह फाजिल्का 14 अप्रैल
---     कपूरथला 17 अप्रैल
रमनदीप सिंह   बठिंडा 18 अप्रैल
मक्खन सिंह मानसा 19 अप्रैल
गुरदीप सिंह बठिंडा 20 अप्रैल
जसपाल सिंह बठिंडा     20 अप्रैल
रणधीर सिंह   तलवंडी साबो   21 अप्रैल
मनजीत सिंह होशियारपुर   23 अप्रैल

राजा वड़िंग ने भी घेरा
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मान और केजरीवाल को घेरा है। वड़िंग ने मान सरकार से सवाल किया है कि पिछले एक महीने में आप की सरकार में पंजाब के 14 किसानों ने आत्महत्या की। भगवंत मान इन 14 किसान परिवारों में से कितने परिवारों से मिले। उन्होंने कहा कि 15 साल की सबसे कम गेहूं खरीद व 25 दिनों में 14 किसानों की आत्महत्या, क्या आप अन्नदाता को ‘आप’ को वोट देने की सजा दे रहे हैं। दिल्ली भागना कम करें, कुछ वक्त पंजाब में बिताए, समस्याएं गंभीर हैं। 
                     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed