फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   138 gangsters and 25 terrorist modules busted in 10 months in Punjab

Punjab News: 10 महीने में 138 गैंगस्टर और 25 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 106 वाहन भी जब्त

Mon, 13 Feb 2023 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Feb 2023 10:39 PM IST
सार

पुलिस ने राज्यभर से 424 किलो अफीम, 480.24 किलो गांजा, 255 क्विंटल भुक्की और 51.39 लाख का मेडिकल नशा बरामद किया है। नशा तस्करों के कब्जे से 10.03 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।

विज्ञापन
138 gangsters and 25 terrorist modules busted in 10 months in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकियों और गैंगस्टरों पर नकेल कस दी है। 10 महीने में पुलिस ने 138 गैंगस्टर और 25 आतंकी मॉडयूल का पर्दाफाश किया, जबकि 503 गैंगस्टरों और 160 आतंकियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। आरोपियों से काफी मात्रा में हथियार और 24.46 किलो आरडीएक्स बरामद भी किया है। 

विज्ञापन


यह दावा सोमवार को आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने सेक्टर-9 स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान गैंगस्टरों से 106 वाहन और 481 हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने पांच जुलाई 2022 से अब तक 915 व्यापारिक मामलों समेत 7999 केस दर्ज करके 1540 बड़े आरोपियों समेत 10576 नशा तस्करों को काबू किया है। वहीं, नशा प्रभावित इलाकों और संवेदनशील रूटों पर नाकाबंदी और तलाशी मुहिम चलाकर 529.53 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा पुलिस की टीमों ने गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेरोइन की कुल बरामदगी 677.03 किलो की गई है। वहीं, पुलिस ने राज्यभर से 424 किलो अफीम, 480.24 किलो गांजा, 255 क्विंटल भुक्की और 51.39 लाख का मेडिकल नशा बरामद किया है। नशा तस्करों के कब्जे से 10.03 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।


एक हफ्ते में 294 नशा तस्करों को दबोचा
गत एक सप्ताह में पुलिस ने 27 व्यापारिक मामलों समेत 231 केस दर्ज करके 294 नशा तस्करी से जुड़े लोगों को दबोचा है। उनके कब्जे से 33.60 किलोग्राम हेरोइन, 10.60 किलो अफीम, 12.75 किलो गांजा, 3 क्विंटल भुक्की, 37105 मेडिकल नशा की और 33.53 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। 20 और भगोड़ों को काबू कर किया है। अब गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 683 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed