फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1300 Family ?from Mayor Ward Crave for Water

मेयर के वार्ड में 1300 परिवार पानी को तरसे

Mon, 07 Apr 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Apr 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
1300 Family ?from Mayor Ward Crave for Water

एक महीने में लगातार दूसरी बार शहर के एक हिस्से में पानी का संकट पैदा हो गया है। इस बार सेक्टर-51 ए में पानी की समस्या ने विकाल रूप ले लिया है।

विज्ञापन


यहां लगे ट्यूबवेल का बूस्टर खराब हो गया, जिस वजह से पूरे इलाके में दो दिनों से पानी की सप्लाई रुकी पड़ी है। पानी न आने से लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अभी तक गर्मियों का सीजन शुरू ही हुआ है और शुरूआत में ही लोगों को ऐसी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

बड़ी बात ये है कि सेक्टर-51 मेयर हरफूलचंद्र कल्याण के वार्ड में आता है। पानी की समस्या केवल सेक्टर के ‘ए’ पार्ट में ही हुई है।

यहां 1312 घर हैं और करीब 2600 पानी की टंकियां हैं। दो दिनों में पानी की टंकियां भी खाली हो गई हैं। लोगों को पीने तक केलिए पानी नहीं मिल पा रहा है।

पिछले महीने 6 सेक्टरों में हुई थी समस्या
अभी पिछले महीने ही शहर के 6 सेक्टरों में जल संकट हो गया था। यहां सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट चौक के पास पाइप लाइन खराब हो गई थी।

जिस कारण तीन दिन तक लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा था। यहां रिपेयर केदौरान पाइप फटने से तो और दिक्कत पैदा हो गई थी। अब एक बार ऐसी ही समस्या हो गई है, लेकिन निगम अफसरों ने कोई योजना नहीं बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed