फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 thousand sanitation workers will be recruited

बंपर वैकेंसी, भर्ती होंगे 13 हजार सरकारी कर्मचारी

Sat, 01 Feb 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Feb 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
13 thousand sanitation workers will be recruited

हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में 13 हजार नए सफाई कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


इस समय प्रदेश में सात हजार सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घोषणा की है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चौकीदारों के लिए सेवानिवृत्ति की कोई आयु सीमा नहीं होगी।

मुख्यमंत्री अपने निवास पर प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आए सफाई कर्मचारिरों और चौकीदारों को संबोधित कर रहे थे। यह लोग उनके निवास पर मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह के नेतृत्व में उनका आभार व्यक्त करने के लिए आए थे।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में एक नई योजना भी तैयार की जा रही है। इसके अनुसार यदि कोई चौकीदार बुजुर्ग होने की स्थिति में अपनी सेवा जारी रखने में खुद को अक्षम पाता है, तो वह अपने पुत्र को चौकीदार के पद पर नियुक्त करवा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदारों और सफाई कर्मचारियों को गांव के विकास की रीढ़ बताते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में पहले कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं होता था।

वर्ष 2007 में वर्तमान हरियाणा सरकार ने गरीब लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 11 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की थी। इन सफाई कर्मचारियों को पहले 3,525 रुपये तनख्वाह मिलती थी। इसे हरियाणा सरकार ने पहली जनवरी से बढ़ाकर 8,100 रुपये कर दिया है।


इस दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 11 हजार सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed