{"_id":"60b943bf8ebc3ef43a353f44","slug":"13-children-took-online-classes-daily-got-free-month-s-internet-and-n95-masks-chandigarh-news-pkl415498141","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 बच्चों ने रोजाना लगाई ऑनलाइन कक्षा, मुफ्त मिला महीने का इंटरनेट और एन95 मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 बच्चों ने रोजाना लगाई ऑनलाइन कक्षा, मुफ्त मिला महीने का इंटरनेट और एन95 मास्क
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पंडित राव धरेनवर ने वीरवार को उन 13 बच्चों को घर जाकर सम्मानित किया, जिन्होंने रोजाना ऑनलाइन कक्षाएं लगाई हैं। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर पंडित राव साइकिल से अपने कॉलेज के 13 छात्रों के घर गए और उन्हें एक महीने का इंटरनेट पैक और एन-95 मास्क सौंपा।
कॉलेज में ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए पंडित राव की तरफ से शुरू की गई इस मुहिम की चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने भी तारीफ की है। वहीं, पंडित राव ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान हमें आशा और विश्वास से भरे रहना चाहिए। महामारी के इस नाजुक चरण में सभी को आगे आकर सरकार की मदद करनी चाहिए। लोगों को भी आशावादी और आत्मविश्वासी बने रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। राव ने कहा कि शिक्षण उनका मौलिक कर्तव्य है, इसलिए ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए ही इस पुरस्कार की पिछले महीने घोषणा की थी। कुल 13 विद्यार्थियों ने रोज ऑनलाइन कक्षाएं लगाईं, जिनमें साक्षी सिंगला, दिपांजलि, पंकज बोरा, मनीष, मानसा अलाम, सारांश, हर्ष राणा, नवजोत कौर, नयना, अंकुर, मनिंदर कौर और वंदना शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी पुरस्कार उनके मासिक वेतन में से दिए जा रहे हैं। पंडित राव ने कहा कि उन छात्रों को विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जो रचनात्मक तरीके से अपने सिलेबस को पूरा करेंगे। राव ने कहा है कि नवीन पद्धति के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई करवाना मौजूदा हालात में जरूरी हो गया है, लेकिन अभी भी कई विद्यार्थी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बच्चों का ध्यान इस ओर आकर्षित हो, इसलिए उन्होंने अपने कॉलेज से इस मुहिम की शुरुआत की है।