फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   128 tested positive for covid 19 in Chandigarh

चंडीगढ़: एक दिन में मिले 128 नए मरीज, आठ दिन में 18 गुना बढ़े मामले, संक्रमण दर 9.07 प्रतिशत हुई

Wed, 05 Jan 2022 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jan 2022 01:29 AM IST
सार

चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमण दर 9.07 प्रतिशत तक पहुंच गई है। शहर में सक्रिय मामलों की संख्या 500 हो गई है। ऐसे में प्रशासन गुरुवार को रात्रि कर्फ्यू का एलान कर सकता है।

विज्ञापन
128 tested positive for covid 19 in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चंडीगढ़ में मंगलवार को 128 नए कोरोना संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। इससे पहले 31 मई 2021 को शहर में 124 केस मिले थे। स्थिति यह है कि नए मामले पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। आठ दिन में नए केसों की संख्या 18 गुना तक बढ़ गई है। संक्रमण दर में चंडीगढ़ ने पहले ही दिल्ली को पछाड़ दिया है। यूटी प्रशासन गुरुवार को रात्रि कर्फ्यू का भी एलान कर सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते 27 दिसंबर को चंडीगढ़ में कोरोना के महज सात केस आए थे। उसके बाद केस लगातार बढ़ते गए। मंगलवार को एक दिन में 128 नए मरीज मिले। नए संक्रमित सेक्टर-2, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21, दड़वा, मनीमाजरा, पीजीआई कैंपस आदि जगहों से मिले हैं। इसके साथ ही शहर में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 500 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

 
मंगलवार को दिल्ली में संक्रमण दर 8.7 रही, जबकि चंडीगढ़ में यह आंकड़ा 9.07 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना के तेज रफ्तार का कारण लोगों की लापरवाही को माना जा रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद लोग कोविड से बचाव के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे। बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। दूसरी ओर, ओमिक्रॉन का खतरा भी बना हुआ है। अधिकारियों की भी लापरवाही उजागर हो रही है। मालूम हो कि कोरोना से अब तक शहर में 1079 लोगों की मौत हो चुकी है और कुल 66264 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, मंगलवार को ठीक होने पर 11 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में चल रहा प्रशिक्षण, पांच जवान मिले संक्रमित 

सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में हवलदार के पद के लिए 423 पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इनमें से पांच पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। सभी को 10 जनवरी तक होम क्वारंटीन कर दिया गया है। हालांकि बाकी पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के लिए आने वाले पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से बाहर भी जाते हैं, इसलिए संक्रमण फैलने का डर है। डीएसपी जसविंदर कौर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने वाले पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटीन किया गया है। कुछ दिनों बाद उनकी फिर कोरोना जांच की जाएगी। रिपोर्ट के निगेटिव आने के बाद ही उन्हें प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा।

स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की तैयारी
पंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी अब स्कूल बंद हो सकते हैं क्योंकि शहर में 100 से अधिक कोरोना के मामले आ रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति बहुत ही नाजुक है। 10 जनवरी को स्कूल खुलने हैं लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छुट्टियों को आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है। चंडीगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के नितिन गोयल ने कहा कि स्कूलों को पूरी तरह बंद करना चाहिए, क्योंकि बच्चों की जिंदगी बहुत कीमती है। अभी बच्चों को कोरोना का टीका भी नहीं लगा है। प्रशासन को दूसरी लहर के परिणामों से सीखना चाहिए और भीड़ को नियंत्रित करना चाहिए। 

ये है कोरोना के आंकड़े

  • दिन - संक्रमित मरीज 
  • 27 दिसंबर- 7 
  • 28 दिसंबर- 15  
  • 29 दिसंबर- 33 
  • 30 दिसंबर- 17 
  • 31 दिसंबर 49 
  • एक जनवरी- 70 
  • दो जनवरी- 96  
  • तीन जनवरी- 75 
  • चार जनवरी- 128
  • कुल सक्रिय केस- 500

बन रहा रिकॉर्ड, 14 हजार से अधिक टीकाकरण

चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीन का रिकॉर्ड बन रहा है। मंगलवार को 14627 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इसमें 10312 लोग 18 साल से अधिक के हैं। वहीं, 15 से 18 वर्ष के बीच के किशोरों की संख्या 4315 है। स्वास्थ्य विभाग ने इस पर खुशी जताई है। कहा है कि जल्द ही लक्ष्य पूरा हो जाएगा। किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए वैक्सीन केंद्रों में अगले सप्ताह बदलाव हो सकता है।

कोरोना की दूसरी लहर के बाद से धीरे-धीरे टीकाकरण कम हो रहा था लेकिन अब तीसरी लहर की आशंका के चलते यह बढ़ गया। दूसरा कारण यह भी है कि सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी हैं। इसे लेकर लोग तेजी से टीके के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर छह स्थायी टीकाकरण केंद्रों के अलावा स्कूलों में भी टीके लगाए गए। 

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोग जागरूक हो रहे हैं। टीके लगवाने पहुंच रहे हैं। यह गति जारी रही तो जल्द ही लक्ष्य पूरा हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि लोग कोविड गाइडलाइन का पालन हर हाल में करें। मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी बनाए रखें। सार्वजनिक स्थानों पर वही लोग जाएं, जिन्होंने कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवाई हों। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर अपने को क्वारंटीन करें।

पर्यटन स्थल बंद, मायूस होकर लौटे लोग
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने रॉक गार्डन और पक्षीशाला को बंद कर दिया है। आदेश मंगलवार से लागू हो गए। उधर, जानकारी के अभाव में बहुत से पर्यटक मंगलवार को इन दोनों पर्यटन स्थलों पर पहुंच तो मायूसी हाथ लगी और सभी को लौटना पड़ा। रॉक गार्डन के अंदर नहीं जा सके कई लोग बाहर ही सेल्फी लेते नजर आए।

प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुखना लेक, रॉक गार्डन और पक्षीशाला को बंद कर दिया है। सुखना पर केवल सोमवार से शनिवार तक सुबह-शाम सैर करने की अनुमति है लेकिन रविवार को पूर्ण बंदी की गई है। आदेश का पालन कराने के लिए सभी पर्यटन स्थलों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। मंगलवार को पुलिसकर्मी पर्यटकों को लौटाते नजर आए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed