{"_id":"60ad44239546ab4bab5caaf4","slug":"128-deaths-and-2817-new-covid-19-cases-reports-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अच्छे संकेत: 47 दिन बाद सबसे कम 2817 कोरोना पॉजिटिव मिले, 128 मरीजों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अच्छे संकेत: 47 दिन बाद सबसे कम 2817 कोरोना पॉजिटिव मिले, 128 मरीजों की गई जान
Wed, 26 May 2021 01:10 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 May 2021 01:10 AM IST
सार
हरियाणा में कोरोना संकट अब मंद पड़ने लगा है। यही वजह है कि प्रदेश में अब सक्रिय मामले 34 हजार हैं। इसमें भी लगातार सुधार हो रहा है। 20 जिलों में ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों से अधिक रही। यह राहत की बात है। हिसार में सर्वाधिक 16 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो चिंताजनक है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में मंगलवार को 47 दिन बाद सबसे कम 2817 संक्रमण के नए केस मिले। 6720 मरीज ठीक हुए हैं। इससे पहले 8 अप्रैल को 2872 केस मिले थे। एक दिन की पॉजिटिविटी दर घटकर 6.47 प्रतिशत रह गई है। हालांकि, दूसरी लहर की सक्रमण दर अभी 15.38 प्रतिशत है। रिकवरी दर बढ़कर 94.38 पहुंच गई है और सक्रिय केसों की संख्या घटकर 34,088 रह गई है। प्रदेश के 20 जिलों में नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
128 की मौत
मंगलवार को हरियाणा में 128 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। हिसार 16, झज्जर 11, पलवल-पंचकूला-फरीदाबाद-सोनीपत-चरखी दादरी में 3-3, कुरुक्षेत्र-यमुनानगर-कैथल-जींद-अंबाला 5-5, सिरसा-भिवानी-पानीपत-करनाल में 8-8, रोहतक 9, रेवाड़ी-नूंह 4-4, महेंद्रगढ़-फतेहाबाद 2-2 की मौत हुई है।
विज्ञापन
13 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, 180 पॉजिटिव
वहीं, गांवों में मंगलवार को 13,19,835 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 8391 के टेस्ट किए गए, इनमें से 180 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गांवों में पॉजिटिविटी रेट 2.15 प्रतिशत रहा। अभी तक गांवों में 3003 संक्रमण के केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन