फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1208 migrant laborers from Mohali and 1296 from Chandigarh return to their homes

मोहाली से 1208 श्रमिक ट्रेन से गोरखपुर रवाना, चंडीगढ़ से 1296 मजदूर अमेठी लौटे

Tue, 19 May 2020 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/जीरकपुर/खरड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/जीरकपुर/खरड़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
1208 migrant laborers from Mohali and 1296 from Chandigarh return to their homes
स्पेशल ट्रेनों से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है। - फोटो : अमर उजाला

मोहाली में फंसे श्रमिकों को लेकर एक और श्रमिक रेलगाड़ी सोमवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रवाना हुई। इस रेलगाड़ी के माध्यम से 1208 श्रमिकों को रवाना किया गया। रेलगाड़ी तय समय से यूपी के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही सरहिंद से पश्चिम बंगाल के लिए भी श्रमिक रवाना हुई।

विज्ञापन


इस दौरान रेलवे स्टेशन पर प्रशासन के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने यूपी जाने वाले लोगों को विदा किया। श्रमिकों के चेहरों की खुशी देखते ही बन रही थी। यह पल काफी भावुक करने वाला था। उत्तर प्रदेश के लिए मोहाली स्टेशन से गाड़ी दोपहर में रवाना हुई। हालांकि इससे पहले सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग व अन्य काम पूरे किए गए। इसके उपरांत उक्त श्रमिकों को प्रशासन की तरफ से मुहैया करवाई गई बसों के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया। इस दौरान सभी को खाना और पानी की बोतल व बिस्कुट दिए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Coronavirus: चंडीगढ़ के बापूधाम में फिर मिले छह नए पॉजिटिव केस, तीन मरीज हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द घर पहुंच जाएं तो अच्छा
गोरखपुर जाने वाले मजदूर छलियाराम ने बताया कि वह पांच दिन से यहां हैं। लॉकडाउन होने के साथ ही वह जिस कंपनी में काम करते थे वहां से उन्हें हटा दिया गया। ऐसी स्थिति में वह कुछ नहीं कर सकते थे। पहले सरकारी प्रबंधों के माध्यम से खाना-पीना मिला लेकिन अब न नौकरी है न ही खाना । ऐसी स्थिति में जितनी जल्दी अपने घर लौट जाएं वही सही है। राधास्वामी सत्संग भवन में पहुंचे राम अवतार ने बताया कि अब घर लौटना ही खुद को सुरक्षित रखने का बेहतर तरीका है। उन्होंने कहा कि गांव में तो किसी न किसी तरह से गुजारा चल जाएगा लेकिन यहां रहना संभव नहीं है।

मोहाली से 20 बसों में 500 छात्र लद्दाख भेजे

कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान जिले में फंसे बाहरी राज्यों के लोगों को उनके गृह राज्यों में भेजने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार देर शाम को 500 के करीब छात्रों को लद्दाख भेजा गया। यह जानकारी जिला प्रशासन ने दी। इन छात्रों को 20 बसों से जम्मू के लिए रवाना किया गया। जहां से उन्हें लद्दाख ले जाया जाएगा। नयागांव के कलेक्शन सेंटर में सभी छात्रों की स्क्रीनिंग की गई। जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें खाने-पीने की चीजे मुहैया करवाई गईं। वहीं, छात्रों ने जाते हुए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

अमेठी के लिए चंडीगढ़ से श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना 
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से अमेठी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन सोमवार को रवाना हुई। ट्रेन की 24 बोगियों में 1296 श्रमिक सवार थे। भेजने से पहले सभी की स्क्रीनिंग की गई और उन्हें खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया गया। इसके बाद रोडवेज बसों द्वारा उन्हें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। 

यहां बारी-बारी से बसों से श्रमिकों को उतारा गया और रात्रि भोजन और पानी देने के बाद टिकट पर अंकित सीट नंबर के हिसाब से ट्रेन की बोगियों में बैठाया गया। सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन पर एक मीटर के अंतराल पर गोला बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed