फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 players including Neeraj Chopra and Bajrang Punia did not reach to receive Bhim Award

Bhim Award: नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया समेत 12 खिलाड़ी नहीं पहुंचे भीम अवार्ड लेने

Fri, 24 Jun 2022 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Jun 2022 12:48 AM IST
सार

जूडो खिलाड़ी गरीमा चौधरी के स्थान पर परिवार के सस्दय, शूटर मनु भाकर के लिए पिता, सोनाली की मां और सुमित के भाई ने उनके स्थान पर भीम अवार्ड हासिल किया। 

विज्ञापन
12 players including Neeraj Chopra and Bajrang Punia did not reach to receive Bhim Award
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भीम अवार्ड सम्मान समारोह में ओलंपियन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, बजरंग पूनिया समेत 12 खिलाड़ी अवार्ड लेने नहीं पहुंच सके। दरअसल, वह अपनी प्रैक्टिस के चलते या तो बाहर हैं या फिर किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। पहलवान रवि कुमार और बॉक्सर मनोज कुमार समेत 40 नामी खिलाड़ियों ने खुद अवार्ड प्राप्त किया।

विज्ञापन


नीरज चोपड़ा के स्थान पर उनके चाचा भीम चोपड़ा, बजरंग पूनिया के पिता बलवान सिंह, सोनिया लाठर के भाई, संदीप नरवाल के स्थान पर उनके कोच राजेश, सविता पूनिया के पिता, नवजौत कौर के पिता, अमित पंघाल के भाई, पहलवान पिंकी की मां, जूडो खिलाड़ी गरीमा चौधरी के स्थान पर परिवार के सस्दय, शूटर मनु भाकर के लिए पिता, सोनाली की मां और सुमित के भाई ने उनके स्थान पर भीम अवार्ड हासिल किया। 
विज्ञापन


ये हैं भीम अवार्डी पैरा एथलीट 
दिवंगत पैरा एथलीट मनोज कुमार को 2014-15 के लिए अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड मनोज की मां ने प्राप्त किया। स्पेशल ओलंपिक टीटी ईशा खासा, पैरा एथलीट कर्म ज्योति और सुनील फोगाट, पैरा एथलीट अमित, रीना रानी, सूबे सिंह, पैरा शूटिंग में दीपक, पैरा एथलेक्टिस एकता भ्याण, स्पेशल ओलंपिक राहुल, पैरा ताइक्वांडो सोनाली, पैरा एथलेक्टिस धर्मबीर, पैरा एथलीट सुमित आंतिल व योगेश कथूनिया, पैरा शूटर मनीष नरवाल, सिंह राज, पैरा तीरंदाजी खिलाड़ी हरविंदर सिंह को भीम अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, डीफ खिलाड़ी पहलवान वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलवान, बॉक्सर और हाकी खिलाड़ियों को मिला अवार्ड
पहलवान रवि कुमार, पहलवान विनोद, पहलवान ललिता, पहलवान सोमबीर, पहलवान अमित कुमार, पहलवान अनिता, पहलवान सोनिया, वेट लिफ्टर दीपक लाठर, कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप व संदीप नरवाल, साक्षी, बॉक्सर मनोज कुमार, बॉक्सर अमित, बॉक्सर सोनिया, तैराक दिव्या सतीजा, शूटर अभिषेक वर्मा, शूटर अनीश भनवाला, ड्रैगन बोट खिलाड़ी रीतू, बिजेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह ने अवार्ड प्राप्त किया। इसी प्रकार, हॅाकी खिलाड़ी पूनम रानी, सविता पुनिया, मोनिका, सविता, नवजोत कौर, हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार, सुमित, हैंडबाल से रिंपी, एथलेटिक मंजीत सिंह, बैंडमिंटन खिलाड़ी तरुण ने भीम अवार्ड प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed