फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 people injured in road accident in Phagwara of Punjab

कपूरथला: फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर बस और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत, 12 लोग जख्मी, दोनों ड्राइवर अस्पताल में भर्ती

Fri, 15 Apr 2022 09:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Apr 2022 09:54 PM IST
सार

थाना रावलपिंडी प्रभारी ने बताया कि पीआरटीसी के बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने की धारा समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
12 people injured in road accident in Phagwara of Punjab
पीआरटीसी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर जीएनए फैक्टरी के समीप पीआरटीसी की बस और कैंटर में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस व कैंटर के ड्राइवर के अलावा सवारियों समेत 12 लोग जख्मी हो गए। इन्हें तुरंत सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया। हादसे में मामूली जख्मी 10 सवारियों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


दोनों ड्राइवर सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। थाना रावलपिंडी में पीआरटीसी के बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने के आरोप समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके दोनों वाहन कब्जे में ले लिए गए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए। थाना रावलपिंडी के एसएचओ हरदेवप्रीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर लुधियाना से होशियारपुर आ रही पीआरटीसी की बस का रिहाना जट्टा की तरफ से आ रहे खाली कैंटर से टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में जानी नुकसान से बचाव हो गया है। बस में सवार 10 के करीब सवारियों को मामूली चोट आई है। इनमें एक 12 वर्षीय बच्ची हरमीता के होंठ पर थोड़ी ज्यादा चोट लगी है। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक गुरजीत सिंह निवासी पटियाला और कैंटर चालक जगतार सिंह गंभीर जख्मी हैं। एसएचओ के अनुसार बस चालक के ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है। बस में सवार यात्रियों ने कहा कि बस ड्राइवर की गलती से यह हादसा हुआ है। थाना रावलपिंडी प्रभारी ने बताया कि पीआरटीसी के बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने की धारा समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed