फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 newly elected MPs of Punjab took oath, Khadoor Sahib MP Amritpal could not attend

Punjab: पंजाब के 12 नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ, खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल नहीं हो पाए शामिल

Tue, 25 Jun 2024 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Jun 2024 03:27 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में इस बार पंजाब में कांग्रेस को आठ सीटों पर जीत मिली है। आप को तीन और अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है। खडूर साहिब और फरीदकोट से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।  

विज्ञापन
12 newly elected MPs of Punjab took oath, Khadoor Sahib MP Amritpal could not attend
सांसद पद की शपथ लेते कांग्रेस के चरणजीत चन्नी - फोटो : ANI

विस्तार

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार को नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ लेने के साथ हो चुकी है। पंजाब के 12 सांसदों ने मंगलवार को शपथ ली। खडूर साहिब से जीतने वाले निर्दलीय सांसद वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह शपथ नहीं ले सके हैं। उनका नाम पुकारा गया लेकिन फिर उन्हें अनुपस्थित बताया गया।
विज्ञापन


अमृतपाल नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतपाल के वकील गुरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि उन्होंने अमृतसर में जिला मजिस्ट्रेट के पास अर्जी दी थी कि अमृतपाल को सांसद पद की शपथ दिलाने के लिए इंतजाम किए जाएं, लेकिन उनकी अर्जी के संबंध में कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि अगर संसद सत्र के दौरान अमृतपाल को शपथ नहीं दिलाई गई तो वे पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
विज्ञापन


इन सांसदों ने ली शपथ
मंगलवार को आम आदमी पार्टी के तीन सांसदों राजकुमार चब्बेवाल, गुरमीत सिंह मीत हेयर, मलविंदर सिंह कंग ने शपथ ली। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी, गुरजीत औजला, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमर सिंह, शेर सिंह घुबाया, धर्मवीर गांधी, शिअद से हरसिमरत कौर बादल और आजाद प्रत्याशी सरबजीत सिंह खालसा ने भी शपथ ली। पंजाब के सभी सांसदों ने पंजाबी में शपथ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आप सांसदों के साथ सीएम मान ने की मुलाकात
पंजाब आप के तीनों सांसदों ने शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें बधाई दी और कहा कि तीनों संसद में पंजाब की आवाज बुलंद करेंगे और और प्रदेश के मुद्दों को हल करवाने में मदद करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed