फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 lakh rupees were demanded in name of gangster Goldy Brar by sending message on WhatsApp to Amit Jain

Gangster Goldy Brar: मैं गोल्डी बराड़ USA से...12 लाख चाहिए, न दिए तो 28 सितंबर को तुझे जान से मार देंगे

Wed, 28 Sep 2022 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Sep 2022 09:14 AM IST
सार

कैमिस्ट शॉप पर काम करने वाले शख्स के व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज भेज कर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी है। 

विज्ञापन
12 lakh rupees were demanded in name of gangster Goldy Brar by sending message on WhatsApp to Amit Jain
थाना शहर, टोहाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद जिले के टोहाना में जैन गली निवासी कैमिस्ट शॉप पर कार्यरत कर्मचारी अमित जैन के व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज भेज कर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अमित जैन ने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमित जैन ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर उसके व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि 'मैं गोल्डी बराड़ यूएसए से बोल रहा हूं' मुझे 12 लाख रुपये चाहिए। 
विज्ञापन


अगर रुपये नहीं मिले तो 28 सितंबर को तुझे जान से मार देंगे। धमकी भरे मैसेज के बाद अमित जैन ने शिकायत शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की गम्भीरता से जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में शहर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि जैन गली निवासी अमित जैन ने लिखित शिकायत दी है। फिलहाल नामालूम व्यक्ति के नाम पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed