फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 class pass cannot sit in exam of JEE MAIN

2016 में 12वीं पास नहीं दे पाएंगे जेईई मेन

Fri, 24 Nov 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Nov 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
12 class pass cannot sit in exam of JEE MAIN
Nursery Examsheet
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन में पिछले वर्ष 12वीं पास करने वाले युवाओं को भी फॉर्म भरने का मौका नहीं मिलेगा। परीक्षा आयोजक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ताजा नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक, वर्ष 2015 और इससे पहले के छात्र भी जेईई मेन में नहीं बैठ पाएंगे।सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिन छात्रों ने वर्ष 2015 में 12वीं की परीक्षा  दी और फेल हो गए थे, उन्होंने वर्ष 2016 में दोबारा 12वीं की परीक्षा दी थी और पास हो गए, ऐसे छात्र किसी भी दशा में जेईई मेन का एग्जाम नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन


इसी प्रकार, वर्ष 2015 या इससे पहले 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र भी जेईई मेन का एग्जाम नहीं दे पाएंगे। केवल जिन छात्रों ने वर्ष 2016 में 12वीं की पहली बार परीक्षा दी और सफल हुए, जिन छात्रों ने वर्ष 2017 में परीक्षा पास की एवं जो छात्र अब वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वहीं जेईई मेन की परीक्षा में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा विशेषज्ञ और अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि जेईई मेन का एग्जाम पैटर्न गत वर्ष जैसा ही रहेगा। छात्र चाहें तो ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में परीक्षा दे सकते हैं। जिन छात्रों को जेईई मेन के लिए एक दिसंबर से आवेदन करना है, वे तुरंत अपना आधार कार्ड बनवा लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed