फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11th Admission: Complaints related to admission will be heard till tomorrow

11वीं के दाखिले : कल तक सुनीं जाएंगी दाखिला संबंधी शिकायतें

Mon, 19 Jun 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
11th Admission: Complaints related to admission will be heard till tomorrow
चंडीगढ़। 11वीं में सरकारी स्कूल के बच्चों की दाखिला प्रक्रिया के तहत विद्यार्थी 20 जून तक शिक्षा विभाग को अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। शुक्रवार को विभाग की वेबसाइट पर चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल से पास हुए बच्चों की मेरिट लिस्ट को डाल दिया गया था जिसमें कुल 11795 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा पहले 21 से 23 जून तक सभी बच्चों की काउंसलिंग की जानी थी। लेकिन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के 10वीं के परिणाम न आने की वजह से दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया गया। पहले 11-12 जून तक परिणाम आने की आशा थी पर अब तक नतीजे नहीं आए हैं। इसकी वजह से अन्य बोर्ड और निजी स्कूल के बच्चों के दाखिले में देरी हो रही है जो 15 प्रतिशत कोटे में आ रहे हैं। एनआईओएस के परिणाम आने के बाद वहां से पास हुए विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए दो-तीन दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद मेरिट सूची जारी होगी। आपत्ति के लिए समय दिया जाएगा। संकाय अनुसार विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे और अंत में स्कूलों में दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed