फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11420 candidates will give written exam on 8th and 29th January for 90 posts of TGT

Chandigarh: टीजीटी के 90 पदों पर 11,420 अभ्यर्थी 8 और 29 जनवरी को देंगे लिखित परीक्षा

Wed, 04 Jan 2023 05:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 05:09 PM IST
सार

परीक्षा चार भागों में आयोजित होगी। शिक्षा विभाग ने ग्यारह सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा अभियान के तहत टीजीटी कैडर की भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन
11420 candidates will give written exam on 8th and 29th January for 90 posts of TGT
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : RSMSSB Forest Guard Exam

विस्तार

शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न स्कूलों के लिए की जा रही 90 पदों पर ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (टीजीटी) शिक्षकों की भर्ती के लिए आठ और 29 जनवरी को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विभाग 11 हजार 420 अभ्यर्थी की परीक्षा चार भागों में आयोजित करवाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से ग्यारह सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनवाए गए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा अभियान के तहत टीजीटी कैडर की भर्ती की जा रही है। इसके तहत टीजीटी अंग्रेजी के 17, गणित के 17, हिंदी के तीन, पंजाबी के दो, विज्ञान नॉन मेडिकल के 31, विज्ञान मेडिकल के चार और सोशल स्टडीज के 16 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


यह रहेगा परीक्षा कार्यक्रम
8 जनवरी
पद का नाम    - समय        - लिखित परीक्षा

  • टीजीटी हिंदी  - साढ़े दस से एक बजे - पार्ट-ए और बी
  • टीजीटी साइंस (नॉन मेडिकल) - साढ़े दस से एक बजे - पार्ट ए और बी
  • टीजीटी पंजाबी और इंग्लिश - साढ़े दस से 11 बजकर 20 मिनट - पार्ट ए
  • टीजीटी पंजाबी और इंग्लिश - दोपहर दो से 4 बजकर 10 मिनट - पार्ट बी


29 जनवरी (रविवार)
पद का नाम  - समय         - लिखित परीक्षा

  • टीजीटी सोशल साइंस - साढ़े 10 से दोपहर एक बजे तक- पार्ट ए और पार्ट बी
  • टीजीटी साइंस (मेडिकल) - साढ़े दस से दोपहर एक बजे तक - पार्ट ए और पार्ट बी
  • टीजीटी गणित - साढ़े दस से दोपहर एक बजे तक - पार्ट ए और पार्ट बी


निट्टर करवाएगी लिखित परीक्षा आयोजित
शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को आयोजित करवाने की जिम्मेदारी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (निट्टर)-26 को दी गई है। टीजीटी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता में बीए/बीएससी नॉन मेडिकल, बीएड के साथ सीटेट-2 उत्तीर्ण होना शामिल है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर ही मेरिट तैयार कर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed