{"_id":"62bfdb3d7c60060af968bc7d","slug":"1139-police-personnel-transferred-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 1139 पुलिस कर्मियों का तबादला: पुलिस कमिश्नर ने रातों रात किया बड़ा फेरबदल, नई तैनाती वाली जगह पर रिपोर्ट करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में 1139 पुलिस कर्मियों का तबादला: पुलिस कमिश्नर ने रातों रात किया बड़ा फेरबदल, नई तैनाती वाली जगह पर रिपोर्ट करने का आदेश
Sat, 02 Jul 2022 11:14 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:14 AM IST
सार
यह पहली बार है कि जब पूरे कमिश्नरेट सिस्टम के थाना प्रभारियों को छेड़े बिना हर थाने और पुलिस चौकी में तैनात एसआई, एएसआई, मुंशी, हवलदार और कांस्टेबलों को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) अरुणपाल सिंह ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। 1139 पुलिस कर्मचारियों का रातों-रात स्थानांतरण कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने तुरंत नई तैनाती वाली जगह पर रिपोर्ट करने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन
कमिश्नरेट में तेजी से बिगड़े हालातों पर काबू पाने के लिए सीपी ने आला अधिकारियों के साथ कई बैठक कर थानों और पुलिस चौकियों में लंबे समय से तैनात पुलिस कर्मचारियों के काम की समीक्षा करने के बाद यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
यह पहली बार है कि जब पूरे कमिश्नरेट सिस्टम के थाना प्रभारियों को छेड़े बिना हर थाने और पुलिस चौकी में तैनात एसआई, एएसआई, मुंशी, हवलदार और कांस्टेबलों को इधर से उधर किया गया है और तुरंत नई तैनाती वाली जगह पर रिपोर्ट करने का पुलिस कमिश्नर ने शुक्रवार देर रात यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन