{"_id":"61d4678f36e579407768ef6b","slug":"1132-tested-positive-for-covid-19-in-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 1132 पॉजिटिव मिले, दो मरीजों की मौत, एंबुलेंस चलाएंगे 614 रोडवेज चालक, किशोरों को स्कूलों में लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 1132 पॉजिटिव मिले, दो मरीजों की मौत, एंबुलेंस चलाएंगे 614 रोडवेज चालक, किशोरों को स्कूलों में लगेगा टीका
Tue, 04 Jan 2022 09:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:02 PM IST
सार
हरियाणा में मंगलवार को 1132 कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। तीसरी लहर के दौरान 614 रोडवेज चालक अब एंबुलेंस चलाएंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि किशोरों को स्कूलों में भी कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना की संभावित तीसरी लहर ने तेजी से दस्तक देनी शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 1132 नए केस मिले हैं। यह केस जून माह के बाद सबसे अधिक हैं। साथ ही कैथल और पंचकूला में एक-एक मरीज की मौत भी दर्ज की गई है। इस समय प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4036 पहुंच गई है।
विज्ञापन
सबसे अधिक केस गुरुग्राम में 634 और फरीदाबाद में 141 मिले हैं। केसों के अधिक आने से प्रदेश की एक दिन की संक्रमण दर बढ़कर 3.77 और कुल 5.28 फीसदी हो गई है। रिकवरी दर 98.18 और मृत्यु दर 1.30 फीसदी चल रही है। ओमिक्रॉन के केसों की बात करें तो मंगलवार को कोई नया केस नहीं मिला। अब तक कुल 71 केस सामने आए हैं, इनमें से 10 एक्टिव हैं और 61 को छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
कहां कितने केस
पंचकूला 94, अंबाला 69, करनाल 44, सोनीपत 33, रोहतक 16, पानीपत 15, हिसार 13, यमुनानगर-झज्जर 10-10, सिरसा-फतेहाबाद 9-9, रेवाड़ी 8, कुरुक्षेत्र 7, महेंद्रगढ़ 6, पलवल 5 और भिवानी-जींद -कैथल में 3-3 नए मरीज मिले हैं। चरखी दादरी व नूंह में एक भी केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
स्कूलों में किशोरों को टीका लगाएंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें: विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 15 से 18 साल तक के सभी किशोरों को कोरोना का टीका अब स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा स्कूलों में जाकर लगाया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि आगामी 10 जनवरी से पहले ही सभी किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया जाए। उन्होंने कहा कि किशोर और अभिभावकों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह हैं और मंगलवार शाम तक 96 हजार किशोरों ने टीके लगवाए हैं। देर शाम तक ये आंकड़े जोड़े जा रहे हैं, इससे संख्या और बढ़ेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा में पहली डोज 98 प्रतिशत, जबकि दूसरी डोज 72 प्रतिशत को लग चुकी है।
तीसरी लहर के दौरान एंबुलेंस चलाएंगे 614 रोडवेज चालक
कोविड की तीसरी लहर के दौरान हरियाणा रोडवेज के 614 चालकों की सेवाएं एंबुलेंस पर ली जाएंगी। राज्य परिवहन निदेशक ने 22 डिपो के जीएम को इनकी सूची भेज दी है। वे इनकी सेवाएं 28 फरवरी 2022 तक अपने-अपने जिले के सीएमओ को सौंपेंगे। स्वास्थ्य विभाग में चालकों की कमी है। विभाग ने तीसरी लहर तेज होने पर एंबुलेंस व मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन के लिए चालक मांगे थे।
सरकार ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा को पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग से चालक दिए जाएंगे। इन्हें वेतन मूल विभाग से ही मिलेगा। निदेशक डॉ. वीरेंद्र दहिया ने जीएम को कहा है कि वे सूची अनुसार अपने डिपो के चालक चिन्हित कर व्यक्तिगत रूप से सूची सीएमओ को सौंपें। साथ ही चालकों को स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्ति पर जॉइन करने के लिए तुरंत कार्यमुक्त किया जाए।
अंबाला जिले में 23 चालकों की जरूरत है। 14 अंबाला डिपो व 9 कुरुक्षेत्र डिपो से दिए जाएंगे। भिवानी में 31, चरखी दादरी में 10, फरीदाबाद 19, फतेहाबाद 24, गुरुग्राम 22, हिसार 37, झज्जर 29, जींद 32, कैथल 30, करनाल 25, कुरुक्षेत्र 26, नारनौल 35, नूंह में गुरुग्राम डिपो से 24, पलवल में फरीदाबाद डिपो से 35, पंचकूला में 25, पानीपत में 27 चालक चाहिए, जिनमें से 21 पानीपत व 6 करनाल डिपो से कार्यमुक्त होंगे। रेवाड़ी 26, रोहतक 27, सिरसा में 41, सोनीपत 36 व यमुनानगर में 30 चालक में 10 यमुनानगर व 20 करनाल डिपो से स्वास्थ्य विभाग को भेजे जाएंगे।