फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1120 villages of Haryana now called Star Village

हरियाणा के 1120 गांव अब कहलाएंगे ‘स्टार विलेज’, बना देश का ऐसा करने वाला पहला राज्य

Wed, 20 Jun 2018 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Jun 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
 1120 villages of Haryana now called Star Village
हरियाणा स्टार गांव

हरियाणा में अब 1120 गांव ‘स्टार विलेज’ कहलाएंगे। सरकार ने प्रदेश में विकास व बेहतर सामाजिक मापदंडों के बूते उन गांवों को प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है, जो प्रगतिशील हैं। इन गांवों को अब ‘स्टार विलेज’ की रेटिंग भी दी जाएगी। गांवों को विकास के आधार रेटिंग देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

विज्ञापन


विकास एवं पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने मंगलवार को विभाग की 7-स्टार रेनबो योजना की राज्यस्तरीय पंचायत प्रदर्शन आकलन समिति की बैठक की अध्यक्षता करने उपरांत एक पत्रकार सम्मेलन में स्टार गांव के परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन


धनखड़ ने बताया कि कुल 6,204 ग्राम पंचायतों में से 1120 गांवों को पहली बार स्टार गांव का दर्जा दिया गया है जो कुल पंचायतों का 18 प्रतिशत बनता है। छह स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाले तीनों ही गांव पलवल जिले के है जिनमें हथीन खंड का जैनपुर गांव व जानाचौली तथा पृथला खंड का नंगलान भीखूवाला गांव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार पांच स्टार वाले भी तीन गांव में हसनपुर खंड का भांडोली, जिला पलवल, हथीन खंड का घरोट जिला पलवल तथा रोहतक जिले के कलानौर खंड का गांव काहनौर शामिल है। जबकि चार स्टार प्राप्त करने वाले 9 गांवों में अंबाला जिले के नारायणगढ़ खंड के गांव अकबरपुर व हरबो, फरीदाबाद जिले का मादलपुर, फतेहाबाद जिले के नागपुर खंड के  बनवाली सौतर व  मल्हार, गुरूग्राम जिले का वज़ीरपुर, हिसार जिले के बरवाला खंड का बहबलपुर तथा पलवल जिले के हसनपुर खंड का रामगढ़ व करना गांव शामिल है।

रोहतक जिले के कलानौर खंड के गांव काहनौर को राष्ट्रीय स्तर पर नाना जी देशमुख तथा पंडित दीन दयाल उपाध्य के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। धनखड़ ने बताया कि 407 स्टार रैंकिंग पाने में अंबाला जिला प्रथम स्थान पर है जबकि 199 स्टार गांव पाकर गुरूग्राम नंबर दो पर तथा 75 स्टार गांव के साथ करनाल जिला तीसरे स्थान पर है।


उन्होंने बताया कि शांति व भाईचारा बनाए रखने में सबसे अधिक 1074 गांवो को स्टार गांव घोषित किया गया है। बेहतर शिक्षा नम्बर दो पर 567 स्टार गांव, लिंग अनुपात सुधार में बेटियां की संख्या नम्बर तीन पर 109 स्टार गांव घोषित किए गए है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गुड गवर्नेंस व स्वच्छता के रेयर स्टार रैंकिगं श्रेणी में क्रमश: 12 व 17 गांव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed