फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 Thousand cusecs water has released from Hathnikund Barrage

हरियाणा: हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 11 हजार क्यूसेक पानी, बाढ़ नियंत्रण टीमें अलर्ट मोड पर

Thu, 16 Jul 2020 08:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापनगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापनगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jul 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
11 Thousand cusecs water has released from Hathnikund Barrage
हथिनीकुंड बैराज - फोटो : फाइल फोटो

पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का जलस्तर साढ़े तेरह हजार क्यूसेक के आंकड़े को पार कर गया है। गुरुवार शाम को पांच बजे 13545 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के चलते डीसी ने बाढ़ नियंत्रण और राहत टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है। 

विज्ञापन


वहीं हथिनी कुंड बैराज पर भी सिंचाई विभाग की तरफ से सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसमें से पश्चिमी यमुना नहर में 11389, मुख्य यमुना में 352 और पूर्वी यमुना नहर में 1804 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। एक सप्ताह पहले यमुना का जलस्तर केवल नौ हजार क्यूसेक के आसपास था। अब इस पानी में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


हरियाणा-दिल्ली में पहुंचेगा ज्यादा पानी
पश्चिमी यमुना नहर में क्षमता के बराबर पानी छोड़े जाने से हरियाणा और दिल्ली में पानी की क्षमता बढ़ेगी। जिसके चलते प्रदेश के सिंचाई विभाग ने छोटी बड़ी सभी नहरों में पानी भेजने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में किसानों को काफी फायदा होगा। हालांकि कुछ जगहों पर पानी की अधिकता होने पर किसानों को नुकसान भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिंचाई विभाग की तरफ से हथिनी कुंड बैराज पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। सभी कर्मचारी अपनी अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। - हरीदेव कांबोज, एक्सईएन, सिंचाई विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed