{"_id":"610abd078ebc3e88db288f32","slug":"11-thousand-candidates-gave-pucet-exam-even-in-rain-chandigarh-news-pkl4224312192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूसीईटी : मूसलाधार बारिश में भी 11 हजार उम्मीदवारों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयूसीईटी : मूसलाधार बारिश में भी 11 हजार उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने बुधवार को पीयूसीईटी परास्नातक कोर्सेज के लिए परीक्षा का आयोजन करवाया। परीक्षा के दूसरे दिन कोर्स के लिए 14621 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें 10991 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। परीक्षा केदूसरे पहर के दौरान मूसलाधार बारिश हो रही थी। करीब एक बजे के करीब जब पहले पहर के उम्मीदवारों ने निकलना था और दूसरे पहर केउम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए जाना था, इस बीच बहुत से छात्र बारिश में भीगते हुए पहुंचे।
पंजाब विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान देखा गया कि उम्मीदवार बिना दूरी का पालन किए भीड़ जुटाए ही खड़े थे। परीक्षा के लिए पीयू ने कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इनमें 14 केंद्र शहर और तीन केंद्र लुधियाना, होशियारपुर और श्री मुक्तसर साहिब में बनाए गए। पीयूसीईटी पीजी परीक्षा के दिन दूसरे दिन कुल उपस्थिति 77.13 प्रतिशत रही। पहले दिन के मुकाबले यह ज्यादा थी। मंगलवार को केवल 70.05 प्रतिशत ही उपस्थिति दर्ज की गई थी।
बता दें कि पीयू एक साल के अंतराल के बाद प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है। पिछले वर्ष कोविड के कारण पीयू ने प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी थी और मेरिट के आधार पर दाखिला किया था, लेकिन इससे विद्यार्थी ज्यादा संतुष्ट नहीं हुए थे।
विज्ञापन
इन विषयों की आयोजित की गई परीक्षा
पीयू की ओर से बुधवार को एलएलएम, एमएससी केमिस्ट्री, एमकॉम ऑनर्स, एमएससी माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमए सोशल वर्क, एमएससी फिजिक्स, फिजिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल फिजिक्स, एमएससी जीव विज्ञान, एमबीएसीआईटी, एमई मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, एमटेक पॉलीमर, मास्टर इन पब्लिक हेल्थ, एमसीए, एमएससी जूलॉजी, एमई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एमएससी गणित, एमए भूगोल, एमए अर्थशास्त्र, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमईएफबी, एमई मैकेनिकल इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।