फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 New Parties will Participate in Haryana Assembly Election

हरियाणा: विस चुनाव में ताल ठोंकने को तैयार ये नए दल

Tue, 12 Aug 2014 01:55 PM IST
विजय गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़
विजय गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Aug 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
11 New Parties will Participate in Haryana Assembly Election

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दंगल में इस दफा आधा दर्जन से ज्यादा नए दल ताल ठोकेंगे। विनोद शर्मा की जन चेतना पार्टी, गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी, हरियाणा तृणमूल कांग्रेस और समस्त भारतीय पार्टी जैसे दलों ने अभी से चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। पुलिस से वीआरएस लेकर आईजी रणवीर शर्मा और एडीजीपी आरसी जोवल भी सियासी पारी खेलने की तैयारी में है।

विज्ञापन

पिछले चुनाव में 39 उम्मीदवार थे

11 New Parties will Participate in Haryana Assembly Election

कांग्रेस, भाजपा, इनेलो, हजकां, बसपा, एनसीपी, सीपीआई, सीपीआईएम और शिअद जैसे प्रमुख दलों के अलावा अब ये दल भी जनता के बीच पहुंचने लगे हैं। बीते चुनाव में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय समेत कुल 39 दलों के उम्मीदवार मैदान थे।

जबकि इस बार यह आंकड़ा चार दर्जन से ज्यादा पहुंच सकता है। हालांकि पिछले चुनाव में आयोग ने 55 दलों को पंजीकृत किया था। लेकिन चुनाव सिर्फ 39 दलों ने ही लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र का दल भी हरियाणा के चुनावी मैदान में

11 New Parties will Participate in Haryana Assembly Election

इनके अलावा महाराष्ट्र में सक्रिय आरपीआई (अठावले) भी यहां ताल ठोंकने की तैयारी में है। पार्टी अध्यक्ष रामदास अठावले कह चुके हैं कि भाजपा-हजकां गठबंधन टूटने पर उनकी पार्टी हजकां के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।

यदि बात नहीं बनी तो वे कम से कम 15 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस से अलग होने के बाद विनोद शर्मा भी जन चेतना पार्टी बनाकर मैदान में कूद पड़े हैं। जबकि अदालती मामलों से जूझ रहे गोपाल कांडा भी जनता से वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन

पहले चुनाव में मैदान में थीं 11 पार्टियां

11 New Parties will Participate in Haryana Assembly Election

पंजाब से अलग होने के बाद हरियाणा विधानसभा के पहले चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनसंघ, माकपा, भाकपा, प्रजा सोसलिस्ट पार्टी, संयुक्त सोसलिस्ट पार्टी, स्वतंत्र पार्टी समेत कुल सात राष्ट्रीय दल मैदान में थे। जबकि अकाली दल (संत ग्रुप), रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, विशाल हरियाणा पार्टी जैसे क्षेत्रीय दल भी चुनाव में ताल ठोंक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed