{"_id":"5deeb51f8ebc3e87cb39b99a","slug":"11-new-dean-got-in-11-faculty-in-pu-chandigarh-news-pkl359455841","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में 11 संकायों को मिलेंगे नये डीन और सेक्रेटरी, चुनाव 15 और 16 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में 11 संकायों को मिलेंगे नये डीन और सेक्रेटरी, चुनाव 15 और 16 दिसंबर को
Tue, 10 Dec 2019 03:05 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी में 15 और 16 दिसंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। इसके बाद पीयू के 11 संकायों को नए डीन और सेक्रेटरी मिल जाएंगे। सीनेट और सिंडिकेट में जो मेंबरों के ग्रुप बने हैं वह अपने-अपने चेहरों को इन पदों पर काबिज करेंगे। इसके लिए वोटरों की जोड़-तोड़ के लिए मीटिंग की जा रही हैं। माना जा रहा है कि गोयल ग्रुप इस मामले में आगे निकल सकता है। हालांकि सुभाष ग्रुप भी किसी से कम नहीं है। यदि इनके हाथ सिंडिकेट के चुनाव में 8 सीटें लगीं तो डीन और सेक्रेटरी भी सर्वाधिक इन्हीं के ही होंगे।
विज्ञापन
यह चुनाव हर साल होता है। आर्ट, बिजनेस मैनेजमेंट, डेयरिंग एंड एनिमल हसबेंडरी, डिजाइन एंड फाइन आर्ट, एजुकेशन, इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी, लैंग्वेज, लॉ, मेडिकल साइंस, फार्मास्युटिकल साइंस, साइंस फैकल्टी के डीन और सचिव चुने जाते हैं। इन्हें चुनने के लिए सीनेट के मेंबर, प्रोफेसर और नामित मेंबर वोट करते हैं।
विज्ञापन
अभी पीयू में जितने भी डीन हैं, वह गोयल ग्रुप के हैं। अब गोयल ग्रुप से डीएवी ग्रुप अलग होकर सुभाष शर्मा ग्रुप के साथ मिला है। इसलिए इस बार कई डीन इस पक्ष के पास भी होंगे। आर्ट, लैंग्वेज में सुभाष ग्रुप का दबदबा है और साइंस, लॉ में गोयल ग्रुप का। कुछ फैकल्टी में डीन सीनियोरिटी के आधार पर बनते हैं। हालांकि इसके लिये भी चुनावी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
सिंडिकेट चुनाव से पता लगेगा कि डीन किस ग्रुप के होंगे
सिंडिकेट का चुनाव 15 दिसंबर को है। इसके बाद डीन के चुनाव होंगे। माना जा रहा है कि सिंडिकेट चुनाव में जिस ग्रुप के मेंबर सर्वाधिक जीतकर आएंगे उसी ग्रुप के डीन भी अधिक होंगे। सिंडिकेट चुनाव में वर्चस्व के लिए गोयल ग्रुप ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं सुभाष ग्रुप भी बैठकें कर रहा है। 13 दिसंबर को सिंडिकेट की बैठक के बाद ही फाइनल हो जाएगा कि कौन मेंबर किसके साथ हैं और कौन क्रॉस वोटिंग का काम करेंगे।
अभी कुछ मेंबरों ने अपने पत्ते नहीं खोले और हर ग्रुप को आश्वासन दिया है। सूत्रों का कहना है कि कुछ सीनेटरों को अपने पाले में लेने के लिए बड़े नेताओं की भी सिफारिश करवाई जा रही है। सभी ग्रुप अपनी जीत के लिये हर तरीके से प्रयास कर रहे हैं।