फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 IAS and 38 PCS officers transferred in Punjab

Punjab: पंजाब में 11 IAS और 38 PCS अधिकारियों का तबादला, IAS गुलप्रीत सिंह औलख DC तरनतारन

Wed, 25 Sep 2024 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 02:44 PM IST
सार

पंजाब पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बुधवार को 11 आईएएस, 22 आईपीएस और 38 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन
11 IAS and 38 PCS officers transferred in Punjab
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब में तीन दिन के अंदर बुधवार को सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। 11 आईएएस, 22 आईपीएस और 38 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। चंडीगढ़ से लौटे 2002 बैच के आईएएस विजय नामदेव राव जैदी को एक्सपेंडिचर सचिव और 2015 बैच के आईएएस गुलप्रीत सिंह औलख को डीसी तरनतारन का कार्यभार सौंपा है। 1997 बैच के आईपीएस नौनिहाल सिंह को एडीजीपी इंटरनल विजिलेंस सेल पंजाब और 1997 बैच के आईपीएस एसपीएस परमार को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज सौंपा है।

विज्ञापन
जिन 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं, उनमें आईएएस विजय नामदेव राव जैदी के अलावा 2009 बैच की आईएएस गौरी पराशर जोशी विशेष सचिव कार्मिक और पीएसआईडीसी का निदेशक, आईएएस संयम अग्रवाल को डायरेक्टर हायर एजुकेशन, आईएएस नवजोत पाल सिंह रंधावा को बठिंडा नगर निगम आयुक्त, आईएएस अंकुरजीत सिंह को जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, आईएएस निकास कुमार को एडीसी लुधियाना, आईएएस हरजिंदर सिंह को एडीसी रुरल डेवलपमेंट लुधियाना, आईएएस दिव्या पी काे एसडीएम गुरु हर सहाय, आईएएस विवेक कुमार मोदी को एसडीएम आदमपुर, आईएएस कृष्णपाल राजपूत को एसडीएम अबोहर का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


पुलिस महकमे में 22 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए। इनमें आईपीएस नौनिहाल और एसपीएस परमार के अलावा आईपीएस धनप्रीत कौर को लुधियाना रेंज का आईजीपी, आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अमृतसर पुलिस कमिश्नर, आईपीएस मनदीप सिंह सिद्धू को पटियाला रेंज का डीआईजी, आईपीएस रंजीत सिंह ढिल्लों को फिरोजपुर रेंज का डीआईजी, आईपीएस राजपाल सिंह को डीआईजी पीएपी-2, ट्रेनिंग जालंधर और एसएएस नगर के एनआरआई डीआईजी, आईपीएस अजय मलुजा बठिंडा एसटीएफ डीआईजी, आईपीएस हरचरण सिंह भुल्लर को बठिंडा रेंज डीआईजी, आईपीएस हरजीत सिंह को एसएएस नगर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो डीआईजी, आईपीएस जे एलनचेजियन को काउंटर इंटेलिजेंस डीआईजी, अलका मीना को डीआईजी पर्साेनल, सतिंदर सिंह को अमृतसर बॉर्डर रेंज डीआईजी, हरमनबीर सिंह गिल को फिल्लौर एमआरएस पीपीए जॉइंट डायरेक्टर, आईपीएस अशवनी कपूर को फरीदकोट रेंज डीआईजी, आईपीएस सुखवंत सिंह गिल को डीआईजी इंटेलिजेंस-1, आईपीएस विवेकशील सोनी को जालंधर पीएपी 75वीं बटालियन कमांडेंट, आईपीएस अंकुर गुप्ता को जालंधर लॉ एंड ऑर्डर डीसीपी, शुभम अग्रवाल को डीसीपी इन्वेस्टिगेशन लुधियाना, अभिमन्यु राणा को अमृतसर सिटी डीसीपी, आईपीएस अजय गांधी को एसएसपी मोगा और आईपीएस आदित्या को जालंधर हेडक्वार्टर डीसीपी का चार्ज सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

38 पीसीएस अफसरों के तबादले

प्रशासनिक फेरबदल में 38 पीसीएस अफसरों का तबादला किया गया है। पीसीएस राहुल चाबा को अमृतसर नगर निगम आयुक्त, पीसीएस सुभाष चंद्र को एडीसी रुरल डेवलपमेंट फाजिल्का, राजदीप सिंह बराड़ को एडीसी तरनतारन, पीसीएस संजीव शर्मा को स्कूल एजुकेशन जॉइंट सेक्रेटरी, पीसीएस राकेश कुमार को एडीसी होशियारपुर, पीसीएस अमित सरीन को एडीसी अर्बन डेवलपमेंट अमृतसर और अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी का एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, पीसीएस राजपाल सिंह को प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी कंट्रोलर, पीसीएस वरिंदर सिंह को एसडीएम फतेहगढ़ चूड़ियां, हरदीप सिंह को एडीसी पठानकोट, नरिंदर सिंह-1 को एडीसी अर्बन डेवलपमेंट बठिंडा और बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी का एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, पीसीएस नवनीत कौर बल को एडीसी कपूरथला और फगवाड़ा नगर निगम आयुक्त, पीसीएस गितिका सिंह को एडीसी फतेहगढ़ साहिब, पीसीएस कंवलजीत सिंह को एसडीएम दुसैया, बलबीर राज सिंह को एसडीएम जालंधर-2 और आरटीओ का कार्यभार सौंपा है।

इसी तरह पीसीएस रोहित गुप्ता को एसडीएम लुधियाना ईस्ट, पीसीएस परमजीत सिंह को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन सेकेंडरी, रणदीप सिंह को एसडीएम फिरोजपुर, गुरसिमरन सिंह ढिल्लों को एसडीएम अमृतसर-1 और अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी एस्टेट ऑफिसर, हरकिरत कौर चन्ने को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन एलिमेंटरी, सूबा सिंह को एडीएम लहरागागा और एसडीएम मूनाक, अमरिंदर सिंह मलही को जस्टिस डिप्टी सेक्रेटरी, दीपजोत कौर को पटियाला नगर निगम जॉइंट कमिश्नर, पीसीएस रणदीप सिंह हीर को एसडीएम जालंधर-1, विक्रमजीत सिंह पंथे को एसडीएम बटाला और बटाला नगर निगम आयुक्त, पीसीएस कंवरजीत सिंह को एसडीएम जलालाबाद और एसडीएम फाजिल्का, पीसीएस अशोक कुमार को एसडीएम पातड़ां, मनदीप कौर को जालंधर नगर निगम जॉइंट कमिश्नर, बलकरण सिंह को एसडीएम बठिंडा और बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी का एस्टेट ऑफिसर, पीसीएस गुरदेव सिंह धाम को एसडीएम भिखीविंड, पीसीएस मंजीत सिंह रजला को एसडीएम अमलोह, राजपाल सिंह सेखों को एसडीएम डेरा बाबा नानक, पीसीएस अरविंदर पाल सिंह को एसडीएम तरनतारन और खडूर साहिब, पीसीएस पायल गोयल को लुधियाना असिस्टेंट कमिश्नर, पीसीएस अंकिता कांसल को एसएएस नगर असिस्टेंट कमिश्नर, पीसीएस हितेश वीर गुप्ता को असिस्टेंट कमिश्नर मोगा, पीसीएस कपिल जिंदल को असिस्टेंट कमिश्नर कपूरथला, पीसीएस अमन गुप्ता को लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी एस्टेट ऑफिसर और पीसीएस प्रगति सेठी को अमृतसर-1 स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर का कार्यभार सौंपा है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed