{"_id":"5fa2a208efe28a47c2493cb8","slug":"11-couples-celebrated-karva-chauth-at-police-station-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू उत्पीड़न की शिकायत लेकर 11 दंपती पहुंचे थे जिस थाने, वही पर मनाया करवाचौथ, पुलिस ने जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू उत्पीड़न की शिकायत लेकर 11 दंपती पहुंचे थे जिस थाने, वही पर मनाया करवाचौथ, पुलिस ने जीता दिल
Wed, 04 Nov 2020 06:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Nov 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी आपसी विवाद को लेकर 11 दंपती जिस थाने पहुंचे थे, वही पर एक दूसरे को माला पहना करवाचौथ मनाया। लोग पुलिस की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। यह पहल चंडीगढ़ पुलिस ने की है। दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित महिला पुलिस थाने में घरेलू उत्पीड़न के मामलों में समझौता होने के बाद 11 दंपतियों ने एक- दूसरे के गले में फूलों की माला पहनाकर करवाचौथ मनाया। इस मौके पर महिला पुलिस स्टेशन की टीम ने इन सभी दंपतियों को शगुन, लाल दुपट्टा देकर एक-साथ मिल-जुल कर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
करवाचौथ के अवसर पर सेक्टर-17 स्थित महिला पुलिस थाने में चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ऐसे 11 दंपतियों ने भाग लिया, जिनका आपस में लड़ाई-झगड़े, दहेज समेत अन्य उत्पीड़न की शिकायत थाने में दी गई थी। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने इन सभी का आपसी समझौता करवा दिया था।
विज्ञापन
इन सभी जोड़ों को पुलिस ने इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। इसके बाद इन सभी दंपतियों ने आपस में एक दूसरे को फूलों की माला पहनाकर करवाचौथ मनाया। इसके अलावा पुलिस ने सभी को शुभ करवाचौथ का लाल दुपट्टा और उपहार दिए। इस आयोजन के दौरान वुमन एंड चाइल्ड सपोर्ट यूनिट के डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क, इंस्पेक्टर परवेश शर्मा के अलावा फैमिली वेलफेयर सोसाइटी की उपप्रधान किरण सिंह व अन्य महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन