फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10th class students will get tablets on priority basis

Chandigarh News: 10वीं के विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर मिलेंगे टैबलेट

Thu, 28 Mar 2024 05:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
10th class students will get tablets on priority basis
10वीं के विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर मिलेंगे टैबलेट
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए टैबलेट्स देने के संदर्भ में जारी की एसओपी
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग की ओर से 10वीं के विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर टैबलेट मुहैया करवाए जाएंगे। विभाग की ओर से ई-अधिगम के तहत आगामी सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थियों को टैबलेट देने के संदर्भ में एसओपी जारी की गई है। एसओपी के अनुसार आगामी सत्र में 10वीं के विद्यार्थियों को विद्यालय के स्टाॅक में से टैबलेट्स दिए जाएंगे। यदि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का विद्यार्थी 10वीं में फेल हो जाता है और वर्तमान विद्यालय में ही 10वीं में पढ़ता है तो वह पूर्व में दिए गए टैब को अपने पास ही रख सकेगा। वहीं, जिन विद्यार्थियों को 11वीं में प्रोविजनल दाखिला दिया जाएगा, उन्हें विद्यालय में उपलब्ध स्टाॅक में से टैबलेट दिए जाएंगे।

प्रोविजन दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट देते समय विद्यालय प्रबंधन अवसर पोर्टल से यह सुनिश्चित करेगा कि विद्यार्थी की ओर से अपना टैबलेट और सिम स्कूल में वापस जमा करा दिया है और टैब के गुम व चोरी होने की स्थिति में एफआईआर दर्ज करवाना अनिवार्य है। यदि कोई विद्यार्थी 11वीं में किसी अन्य विद्यालय में प्रोविजन दाखिला लेता है और वह फेल होने के बाद अपने पिछले विद्यालय में वापस जाता है तो उसे नए विद्यालय से प्राप्त टैब और सिम वापस करने होंगे। इसके साथ ही यदि किसी विद्यार्थी ने प्रोविजनल दाखिला लिया है और वह परीक्षा परिणाम आने के बाद वास्तविक दाखिला नहीं लेता है तो उसे टैब और सिम विद्यालय में जमा कराने होंगे। 11वीं के विद्यार्थी परीक्षा पास करने के बाद 12वीं में अपना टैबलेट्स लेकर आएंगे। एसओपी के तहत विद्यार्थियों को टैबलेट देने से पूर्व विद्यालय यह सुनिश्चित करेंगे कि विद्यार्थियों को मिलने वाले टैबलेट में एमडीएम (मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट) हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed