फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   106 New Gram Panchayats formed in Haryana

हरियाणा में 106 नई ग्राम पंचायतों का हुआ गठन, पंचायत चुनाव का रास्ता भी साफ, यहां देखें- पूरी लिस्ट

Wed, 24 Feb 2021 10:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Feb 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
106 New Gram Panchayats formed in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में 106 नई ग्राम पंचायतों के गठन के साथ ही पंचायत चुनाव का रास्ता भी साफ हो गया है। नई पंचायतों को लेकर वार्डबंदी का काम अटका हुआ था, जिसके कारण समय पर चुनाव नहीं हो पा रहे थे। अब पंचायत विभाग की ओर से वार्डबंदी का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसे आगामी 20 से 25 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की सभी तैयारियां पूरी होने में करीब दो माह का समय लगेगा। इसके बाद सरकार के ऊपर है कि कब तक पंचायत चुनाव करवाती है। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी पहले ही कह चुके हैं कि पंचायत चुनाव में विलंब नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


नई पंचायतों के गठन को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से नोटिफिकेशन के बाद अब प्रदेश में कुल पंचायतों की संख्या 6205 से बढ़कर 6311 हो गई है। सबसे अधिक यमुनानगर में 18, करनाल और कुरुक्षेत्र में 11-11 नई पंचायतों का गठन किया गया है, जबकि चरखी दादरी, हिसार, जींद और कैथल में मात्र एक-एक नई पंचायत बनाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नूंह जिले में 8, भिवानी, रेवाड़ी व पंचकूला में 7-7, सोनीपत में 6, रोहतक, गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ 4-4, अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पानीपत में 3-3 और सिरसा, पलपल में 2-2 नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है।

मालूम हो कि 24 फरवरी से ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका है और रिकॉर्ड ग्राम सचिवों समेत प्रशासकों के हवाले किया जा रहा है। हालांकि, प्रदेशभर के पदाधिकारी इसका विरोध कर रहे हैं और जल्दी चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

किस जिले में कौन सी नई पंचायत बनी 
यमुनाननगर : जनक का माजरा, टेही हरिजन, नत्थनपुर, पिपली माजरा, बनियावाला, नंदगढ़, हथीनीकुंड, चिकन, टिबड़ियों, करतारपुर, पासी डेरा, हैदरपुर, शेखपुरा, शेरपुर, चूहड़पुर मंगल सिंह, सुंदर बहादुरगढ़, नाईवालास, रानीपुर खुर्द।
रोहतक : सांघी पाना दुदान, सैमाण पाना टोडर, मदीना गिंदरान प्रथम, मदीना गिंदरान द्वितीय।
सिरसा : दलीपनगर, ढाणी संता सिंह।
सोनीपत : फरमाणा महलाण, फरमाणा लुरजाण, खांडा अलमाण पाना, ग्यासपुर।
फतेहाबाद : मानकपुर, बाहमणवाला प्लाट, लहराथेह।
गुरुग्राम : चमनपुरा, रानी का सिंगोला, राजुपुर, सिवाड़ी की ढाणी।
हिसार : ढाणी रायपुर।
जींद :  कर्मगढ़।
कैथल : कच्ची पिसौल ।

करनाल : दयालपुरा, बोहली, गोविंदगढ़, नन्हेड़ा, कुंडाकलां, सौदापुर, बस्सी अकबरपुर, प्रेमनगर, मलिकपुर गादियान, नगला फार्म, डबरकी पार (जम्मूवाला), दारूलामा ततारपुर तथा भरतपुर।
कुरुक्षेत्र : डेरा रामनगर, अढौणी, अटल नगर, टयूकर, मुकीमपुर, डेरा पूर्बिया, कलाल माजरा, ढेरू माजरा, शंकर कालोनी, सरस्वती खेड़ा कालोनी, त्योड़ी।
महेंद्रगढ़ : बामणवास खेता, गंगुताना बखरीजा, गौमली, रावता की ढाणी।
नूंह : गुंडवास, बढ़ाह, बड़वा, टेरकपुर, मछरौली, नवाबगढ़, खोड़, नवलगढ़।
पंचकूला : कर्णपुर टांडा, मशयूण, कनौली, शाहपुर, टांडा जोहलुवाल, भूड़ी, बलौटी।
पानीपत : रामड़ा आर, डेरा सिकलीगर, छोटी रजापुर।
पलवल : कुरारा शाहपुर, मौहम्मदपुर।
रेवाड़ी : डवाना, श्रीनगर, ढाणी राधा, कुंभावास, ढाणी जरावत, भूरियावास, मालियाकी।
अंबाला : जलबेड़ा, हसनपुर, ऋषिनगर।
भिवानी : अमीनपुर, ढाणी श्यामा-ढाणी रहीमपुर, समसावास, बड़दू जोगी, ढाणी मनसुख, बसीरवास, ढाणी मिट्ठी।
चरखीदादरी : ढाणी गुजरान
फरीदाबाद : कबूलपुर पट्टी परवरिश, किडावली, बादशाहपुर।

नई पंचायतों के गठन को लेकर ही वार्डबंदी नहीं होने के कारण चुनाव घोषित करने में देरी हो रही थी। सरकार की ओर से नई पंचायतों के गठन को लेकर नोटिफिकेशन जारी करने के बाद चुनावी प्रक्रिया को गति मिलेगी। वार्डबंदी के बाद सरकार की सहमति से ही चुनावों की घोषणा की जाएगी। -डॉ. दलीप सिंह, राज्य चुनाव आयुक्त हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed