फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10.50 lakhs cheated in the name of investing in stock market

Chandigarh News: स्टॉक मार्केट में निवेश करने के नाम ठगे 10.50 लाख

Wed, 19 Feb 2025 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
10.50 lakhs cheated in the name of investing in stock market
चंडीगढ़। यूटी पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन स्टॉक में निवेश पर अच्छा लाभ करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10.50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। निवेश के बाद ठगों ने न तो लाभ दिया और न ही पीड़ित को मूल राशि लौटाई। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-49ए निवासी शिकायतकर्ता विनोद हांडा ने शिकायत में बताया कि फेसबुक पर उनकी नजर जेरोधा ट्रेडिंग ग्रुप के एक विज्ञापन पर पड़ी। उसमें दावा किया गया था कि शेयर बाजार में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। विज्ञापन पर क्लिक कर वह सीधे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया, जिसमें देखा कि कई लोग शेयर बाजार में निवेश से अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद गीतिका आनंद नाम की एक महिला ने व्हाट्सएप पर कॉल की। उसे अधिकारी से बात कर खाता खोलने के लिए कहा। 25 सितंबर 2024 को उनके नाम पर एक खाता बनाया गया। शुरुआत में 50 हजार रुपये जमा किए। अगले दिन उनके खाते में लाभ दिखा। इसके बाद उन्होंने तीन बार और पैसा निवेश किया। वापस खाते में पैसे भी आए। इसके बाद महिला ने उससे और पैसे निवेश करने के लिए कहा लेकिन जब विनोद हांडा ने उसे बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो उसने धमकी दी कि अगर पैसे जमा नहीं किए तो उसका पूरा निवेश डूब जाएगा। उन्होंने कुल 10 लाख 50 हजार रुपये का निवेश किया था। जब उन्होंने निकालने की कोशिश की तो उन्हें फंड तक पहुंचने के लिए 20 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देने के लिए कहा गया। जब विनोद हांडा ने गीतिका से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article