फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1 killed and 3 injured in accident

ट्राले से टकराई कार, एक की मौत, 3 घायल

Mon, 16 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सफीदों(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सफीदों(हरियाणा) Updated Mon, 16 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
1 killed and 3 injured in accident

दोस्त की शादी से लौट रहे युवकों की कार ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में एक

विज्ञापन
युवक की मौत, तीन घायल। हादसा हरियाणा के सफीदों(कैथ्ाल) में हुआ।

दरअसल दोस्त की शादी से आल्टो कार में लौट रहे युवकों की कार धर्मगढ़ गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में आल्टो कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए सफीदों के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत देखकर तीनों को पीजीआई रेफर कर दिया। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाला युवक अपने दोस्तों के साथ इंग्लैंड से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आया था। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धर्मगढ़ गांव निवासी गुरजंट, जलमाना गांव निवासी अमनदीप, प्रदीप और पंजाब के मोगा जिले के संगतपुरा गांव निवासी गुरप्रीत सफीदों के लक्ष्मी पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद चारों अपनी आल्टो कार से गुरजंट को उसके गांव धर्मगढ़ छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान धर्मगढ़ रोड पर मोती फीड्स मील के पास सड़क पर खड़े ट्राले से उनकी कार की टक्कर हो गई। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने मुश्किल से चारों को कार से बाहर निकाला। इस हादसे में घायल पंजाब के मोगा जिले के संगतपुरा गांव निवासी गुरप्रीत की सफीदों के अस्पताल में पहुंचते ही मौत हो गई।

वहीं अन्य घायलों को चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। धर्मगढ़ गांव निवासी अजीत पाल उर्फ डिंपल ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि गुरप्रीत इंग्लैंड में काम करता था। इसके अलावा कार में मौजूद धर्मगढ़ निवासी गुरजंट, जलमाना निवासी प्रदीप व अमन सभी गुरप्रीत के साथ इंग्लैंड में कार्यरत हैं।


पवन कुमार जांच अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल का मुआयना किया गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक गुरप्रीत सिंह का शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed