{"_id":"e3c4f1db3a74e7a61d30a76ad2754c57","slug":"1-37-million-children-will-be-administered-polio-drops","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को पोलियो दवा पिलानी है तो 25 को तैयार रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को पोलियो दवा पिलानी है तो 25 को तैयार रहें
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 22 Nov 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 24-26 नवंबर तक पल्स पोलियो मुहिम चलाई जाएगी। इसके तहत जिले भर में पांच साल से कम उम्र के एक लाख 37 हजार 80 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएंगी।
डिप्टी कमिश्नर टीपीएस सिद्धू ने जिला टास्क फोर्स की मीटिंग के दौरान मुहिम की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि मुहिम का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा करें। साथ ही लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स जरूर पिलाएं।
उन्होंने कहा कि मुहिम के बारे में लोगों को जागरूक करें। मुहिम के लिए 1087 टीमों का गठन किया गया है। इसमें 1001 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी।
इनके अलावा 62 मोबाइल टीमें और 24 ट्रांजिट टीमें बनाई गई हैं। इनकी निगरानी के लिए 118 सुपरवाइजर भी तैनात किए जाएंगे।
डीसी सिद्धू ने बताया कि मुहिम में एनजीओ, पंचायतों और यूथ क्लबों का सहयोग लिया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला ने कहा कि मुहिम की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन
सौ फीसदी लक्ष्य हासिल किया जाएगा। मीटिंग में एडीसी पुनीत गोयल, एसपी ट्रैफिक एसएस बैंस, जिला सेहत अफसर डॉ. एचएस ओबेराय, जिला टीकाकरण अफसर डॉ. रीटा भारद्वाज भी मौजूद थीं।