फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP rashtriya adhyaksh JP Nadda Road show in Shimla Himachal Pradesh

शिमला में अभिनंदन कार्यक्रम: जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस ने हिमाचल का हक छीना, भाजपा ने दिलाया

Sat, 09 Apr 2022 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Apr 2022 07:36 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में रोड शो से हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद किया। अनाडेल से पीटरहॉफ तक नड्डा का रोड शो हुआ। नड्डा विधानसभा से पीटरहॉफ तक ओपन जीप में गए।

विज्ञापन
BJP rashtriya adhyaksh JP Nadda Road show in Shimla Himachal Pradesh
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को शिमला से चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश का हक छीना है, जबकि इसे भाजपा ने दिलाया है। उन्होंने विशेष श्रेणी का दर्जा दिलाने से लेकर अटल टनल, कोल डैम, एम्स जैसी कई योजनाओं को प्रदेश के लिए भाजपा की देन बताया। नड्डा चार राज्यों में पार्टी को मिली चुनावी जीत के बाद शनिवार को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में पहुंचे। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला के परिसर में उनके लिए प्रदेश भाजपा ने अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया था।

विज्ञापन


इस मौके पर नड्डा ने कहा कि चाहे 10वां या 11वां वित्त आयोग हो या विशेष श्रेणी का दर्जा, यूपीए की तत्कालीन मनमोहन सरकार तो केंद्रीय योजनाओं में हिमाचल के बजट व्यय की हिस्सेदारी आधी करने जा रही थी। इसके लिए पंजाब और हरियाणा का उदाहरण दिया, जहां कांग्रेस साफ हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल का विशेष श्रेणी का दर्जा बरकरार रखा। नड्डा ने कहा, हमारे सामने खडे़ लोगों के पास न ताकत है, न नीति, न नियम और न कोई कार्यक्रम। इसलिए भाजपा हिमाचल में दोबारा सरकार बनाएगी।  
विज्ञापन

नड्डा ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य के लिए किसने सोचा था कि इसे एम्स मिलेगा।

वर्ष 2022 में सरकार एम्स जनता को समर्पित कर देगी। वैक्सीनेशन में प्रथम आने, जल जीवन मिशन में 8 लाख 40 हजार लोगों को पेयजल कनेक्शन देने, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में 10,200 लोगों को रोजगार देने, सड़क निर्माण का रिकॉर्ड बनाने जैसे काम बड़े हैं। दोबारा से सरकार बनाने के लिए भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखेगी। दूसरी पार्टी भाई को भाई से लड़ा रही है। क्षेत्र में लोगों को बांट रही है। सत्ता में होने पर ये लोग चुनाव के वक्त ही चूना लगाते थे। उनसे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम शरीफ आदमी, इतना अच्छा काम किया, इसे जनता के बीच पहुंचाएं, खुद और अनुराग को वकील बताया  
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व के साढे़ चार साल के कार्यकाल को सफल बताते हुए नड्डा ने कहा कि जयराम शरीफ आदमी हैं। वह अपनी बात कम बोलते हैं पर काम ज्यादा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह और अनुराग ठाकुर दोनोें जयराम ठाकुर के वकील बनकर भारत सरकार में खडे़ हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी लोग आत्मसंतुष्टि में रहते हैं, यह अच्छी बात है, मगर जो विकास कार्य किए जा रहे हैं, उसे लोगों तक पहुंचाने में कंजूसी नहीं होनी चाहिए। जयराम ने इतना अच्छा काम किया है, लोगों तक यह जानकारी पहुंचानी होगी। 

नई पार्टी खो रही आपा, यूपी, उत्तराखंड में जमानत जब्त, हमारे सामने खड़े लोगों के पास ताकत नहीं  
आम आदमी पार्टी का नाम लिए बगैर नड्डा ने कहा कि नई पार्टी आई है जो आपा खो देेती है। यूपी में 377 सीटों पर इसकी जमानत जब्त हुई। उत्तराखंड में 70 में से 68 सीटों पर जमानत जब्त हुई। 

 रात को सोएंगे नहीं, सरकार बनाने का काम फिर पूरा करेंगे: जयराम 
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रात को सोएंगे नहीं, अब सरकार को फिर से बनाने का काम पूरा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में इसमें सफल होंगे। उन्होंने चार राज्यों में भाजपा की जीत पर नड्डा का अभिनंदन करते हुए कहा, हिमाचल प्रदेश तो आपका अपना है। यहां तो भाजपा सरकार बनेगी ही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। विपक्ष के लोग काफी उछलकूद कर रहे थे। वे कह रहे थे, हम आ रहे हैं। वे पांच राज्यों में आने की बात कर रहे थे। जब वोट की गिनती हुई, तो सामने बैठे मित्रों को विधानसभा में नमस्कार किया। इस पर वे जमीन ताकने लगे। चार राज्यों में जीत के बाद यह साफ है कि भाजपा की सरकारें बन रही हैं। नड्डा के नेतृत्व में चार राज्यों की जीत संभव हुई है। उनके अभिनंदन का यह अच्छा मौका मिला है। प्रदेश छोटा है, पर इसका जिम्मा बड़ा है। यहां से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधाममंत्री हैं, जो अटल बिहारी वाजपेयी के बाद हिमाचल को अपना घर मानते हैं। कोविड से आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है पर केंद्र से अच्छी आर्थिक मदद मिल रही है। विशेष सहायता के रूप में राज्य को 800 करोड़ रुपये मिले हैं। 

नड्डा को रात को फोन किया: अनुराग
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को शिमला में मंच से जताया कि आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और अन्य नेताओं को उन्होंने शुक्रवार रात 12:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलवाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने रात 11:40 बजे नड्डा से फोन पर बात की। उन्होंने मिलने का वक्त दिया। लिहाजा, वे आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं को लेकर नड्डा के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को संतोष हुआ कि वे रात 12:00 बजे भी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के लोगों से मिल सकते हैं। साढे़ चार वर्षों में जयराम सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें जनता के बीच ले जाना है। चार राज्यों में भाजपा ने चौका लगाया है, अब छक्का लगेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा फिर से जीतेगी। 

कश्यप बोले, निगम और विधानसभा चुनाव के लिए सब एकजुट 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। शिमला नगर निगम चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए सब एकजुट हैं। वे आश्वस्त करते हैं कि निगम चुनाव में भाजपा की जीत होगी। उसके बाद विधानसभा चुनाव में भी भाजपा मिशन रिपीट के लिए काम करेगी। 

 

विधानसभा गेट से पीटरहॉफ तक खुली जीप में हुआ नड्डा का रोड शो 

BJP rashtriya adhyaksh JP Nadda Road show in Shimla Himachal Pradesh
रोड शो के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का रोड शो हिमाचल प्रदेश विधानसभा गेट से लेकर पीटरहॉफ तक खुली जीप में हुआ। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नड्डा का शिमला में जोरदार स्वागत हुआ। नड्डा शनिवार को 12:30 बजे हेलिकॉप्टर से अनाडेल मैदान पहुंचे। इसके बाद 12:45 बजे उनका रोड शो शुरू हुआ। यहां चार अलग-अलग गेटों पर उनका स्वागत हुआ।  खुली जीप में नड्डा के साथ सीएम जयराम ठाकुर और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। पीटरहॉफ प्रांगण में मंच के सामने कार्यकर्ताओं ने नाटी भी डाली। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर रोड शो के दौरान नाटी डालते हुए पीटरहॉफ पहुंचे। 

राजनीतिक सफर पर जगह-जगह लगे होर्डिंग्स  
नड्डा के राजनीतिक सफर को दर्शाने के लिए जगह-जगह होर्डिंग भी लगाए गए थे। इस तरह के होर्डिंग्स विधानसभा गेट से पीटरहॉफ तक लगाए गए। मंत्रियों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों आदि ने जगह-जगह पर उनका स्वागत किया। 

कुर्सियों को खुद व्यवस्थित करते नजर आए पवन राणा 
पंडाल में भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा खुद कुर्सियों को व्यवस्थित करते नजर आए। नड्डा के पहुंचने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और अन्य नेताओं ने मंच का मुआयना किया। 

मैं और नड्डा कभी धरने पर इकट्ठा बैठते थे : तिलक राज 
भीड़ में बैठे तिलक राज बोले - मैं और नड्डा कभी धरने पर इकट्ठा बैठते थे। तिलक राज छोटा शिमला से हैं। 1993 से पहले वह पार्षद भी रह चुके हैं। युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रहे। भारतीय मजदूर संघ में संगठन मंत्री भी रहे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के जिस समुदाय से वह हैं, उसको प्रदेश में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। वह यह बात नड्डा के समक्ष रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed