{"_id":"5d6bc5878ebc3e93dd48d7ff","slug":"bjp-mla-arjun-singh-posters-on-walls-in-jwali-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाली में चिपकाए विधायक अर्जुन के भत्ता बढ़ाने के आभार पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाली में चिपकाए विधायक अर्जुन के भत्ता बढ़ाने के आभार पोस्टर
Sun, 01 Sep 2019 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Sep 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सत्र के अंतिम दिन सदन में मंत्रियों-विधायकों और पूर्व विधायकों का यात्रा भत्ता बढ़ाने के बिल पास करना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन हुआ है। आम जनता और सामाजिक संगठनों ने इन बिलों के विरोध में गत दिवस प्रदर्शन और माननीयों के लिए भीख मांगी थी तो रविवार को कांगड़ा जिले के जवाली विधानसभा हलके के भाजपा विधायक अर्जुन सिंह के कई सार्वजनिक स्थानों पर भत्ता बढ़ाने के आभार पोस्टर चिपका गए।
विज्ञापन
विरोध का यह अनोखा तरीका लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जवाली बाजार के आसपास चिपकाए इन पोस्टरों पर विधायक अर्जुन सिंह का फोटो लगा हुआ है। इसमें लिखा हुआ है कि ‘मेरा वेतन-भत्ता ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर 4 लाख करने पर जवाली की जनता और मुख्यमंत्री का आभार’, ‘आपका अपना गरीब विधायक’। विधायक के फोटो वाले पोस्टर रविवार को सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ वायरल होते रहे और इन पोस्टर पर कई रोचक कमेंट भी मिलते रहे।
विज्ञापन
शनिवार देर रात तक कोई पोस्टर नहीं था, लेकिन रविवार सुबह हर जगह पोस्टर लगे मिले। ये पोस्टर किसने चिपकाए, यह अभी तक पहेली बना हुआ है। फिलहाल अभी तक भाजपा की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उधर, जवाली थाना के प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन