फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bike Rider Dragged Policeman in paonta sahib sirmaur himachal pradesh

चेकिंग को रोका तो बाइक सवार पुलिस कर्मी को दूर तक घसीटता ले गया

Sun, 03 May 2020 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 May 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Bike Rider Dragged Policeman in paonta sahib sirmaur himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब के बातापुल में जांच के दौरान एक बाइक सवार चालक द्वारा पुलिस कर्मी को साथ घसीटने का मामला सामने आया है। इस घटना में मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार घायल हो गए। पांवटा पुलिस टीम ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा पारित कर्फ्यू के आदेशों की अनुपालना को मुख्य आरक्षी बातापुल चौक पांवटा साहिब में अपनी ड्यूटी पर तैनात था।

विज्ञापन


इन बीच एक बाइक बाता मंडी की तरफ से चौक की तरफ पहुंची। नाके में जांच को रोककर सड़क पर घूमने का कारण पूछा गया। बाइक के चालक ने कहा कि गेहूं की फसल काट कर अपने घर जा रहा है। इस बीच पुलिस जवान को युवक की जेब में कुछ संदिग्ध सामान दिखाई दिया। जेब में रखे सामान के बारे में पुलिस जवान ने पूछा, जिसके बाद बाइक चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा। नाके पर तैनात मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार ने दौड़ने का प्रयास करने वाले बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो, जवान घसीटते हुए सड़क पर गिरा।
विज्ञापन


मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार को चोटें भी आई हैं। पुलिस के अनुसार बाइक  चालक का नाम अर्जुन सिंह निवासी बातापुल तहसील पांवटा साहिब बताया जा रहा है। डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी बाइक सवार अर्जुन सिंह के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना पांवटा साहिब टीम मामला दर्ज कर तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed