{"_id":"682b0ae865fd92785e034880","slug":"bihar-health-minister-mangal-pandey-inaugurated-jasoli-health-sub-center-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: स्वास्थ्य मंत्री ने जसौली स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया उद्घाटन, 46 स्वास्थ्य संस्थानों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: स्वास्थ्य मंत्री ने जसौली स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया उद्घाटन, 46 स्वास्थ्य संस्थानों का किया शिलान्यास
Mon, 19 May 2025 04:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 19 May 2025 04:11 PM IST
सार
Bihar: स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जन और डीपीएम को निर्देश दिया कि 9 से 14 वर्ष की छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण स्कूलों में जाकर सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए महंगी वैक्सीन की खरीद को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में नव-निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 23.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 46 नए स्वास्थ्य संस्थानों का शिलान्यास भी किया। मंत्री ने कहा कि स्वस्थ और समृद्ध बिहार सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने दावा किया कि पिछले छह महीनों में जितने स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है, उतना कार्य संभवतः 1990 से 2005 तक की सरकारों में नहीं हुआ था।
उन्होंने जानकारी दी कि सिवान सदर अस्पताल परिसर में 100 बेड वाले मॉडल अस्पताल और 100 बेड के मातृ-शिशु अस्पताल सहित कुल 282 बेड की सुविधा तैयार की जा चुकी है, जबकि कुछ निर्माण अभी जारी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 20 करोड़ रुपये की लागत से 46 स्वास्थ्य संस्थानों और 3.5 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल भी बनाया जा रहा है। इन संस्थानों का लाभ महाराजगंज, गोरेयाकोठी, जीरादेई, बड़हरिया, दारौंदा, रघुनाथपुर और दरौली जैसे क्षेत्रों को मिलेगा।
पढ़ें: चांदपुर नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जन और डीपीएम को निर्देश दिया कि 9 से 14 वर्ष की छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण स्कूलों में जाकर सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए महंगी वैक्सीन की खरीद को मंजूरी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल रहा है। साथ ही राशन कार्ड धारकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध है।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ने भोजपुरी में कहा कि अब अस्पताल पंचायत स्तर पर बन रहल बा, एसे छोट-छोट बीमारी खातिर शहर के चक्कर नइखे लगावे के पड़ी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने एईएस किट बैग सिविल सर्जन और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपे तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण कर खुद रक्त जांच भी करवाई। इस अवसर पर सांसद विजय लक्ष्मी देवी, विधान पार्षद मनोज सिंह, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद सहित कई अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।