फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cyclone Arnab Weather Update: Heavy Rain and 50 Kmph Winds Expected in Bihar, Patna Forecast for Five Days

बिहार में  'अर्नब' का असर: सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत किन जिलों में कब होगी बारिश? जानिए सबकुछ

Fri, 30 Oct 2026 11:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 30 Oct 2026 11:05 AM IST
सार

Bihar Weather News: बिहार में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। आइये जानते हैं मौसम का हाल...

विज्ञापन
Cyclone Arnab Weather Update: Heavy Rain and 50 Kmph Winds Expected in Bihar, Patna Forecast for Five Days
चक्रवात अर्नब का असर बिहार के मौसम पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण बिहार में बारिश और तेज हवा के कारण अब ठंड लगने लगी है। कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। पटना समेत कई जिलों सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे तक उत्तर बिहार के कुछ जिलों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। सीतामढ़ी और मधुबनी में रेड वार्निंग जारी की गई है। वहीं, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और दरभंगा में ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के इस बदलाव के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन


पटना समेत किन जिलों में किस तरह का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, सीतामढ़ी और मधुबनी में रेड वार्निंग जारी की गई है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और वज्रपात की आशंका है। मौसम के गंभीर प्रभाव को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और दरभंगा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा शामिल हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी में 30 अक्टूबर को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 31 अक्तूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। एक नवंबर को भी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दो नवंबर को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तीन नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।




मौसम खराब होने पर क्या सावधानी बरतें?
बारिश, तेज हवा और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें। किसानों को भी खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने से बचने और मौसम की चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed