{"_id":"682b070ac92d81bbf70533d1","slug":"bihar-panic-spread-in-the-area-after-the-body-of-an-unknown-woman-was-found-in-the-canal-in-chandpur-siwan-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चांदपुर नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चांदपुर नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 19 May 2025 03:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 19 May 2025 03:55 PM IST
सार
Bihar: सिसवन थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक अस्पताल में सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान परिजन सामने नहीं आए तो नियमानुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया या फिर पानी में बहकर यह शव यहां पहुंचा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सुबह-सुबह नहर में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल
घटना के बाद चांदपुर और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने नहर के किनारे असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताई है और पुलिस पर रात में गश्त में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
पढ़ें: घर से जबरन उठाया और फिर दी हत्या, परिजनों का आरोप; शव रखकर लोगों ने काटा बवाल
विज्ञापन
पुलिस की प्राथमिक जांच जारी
सिसवन थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक अस्पताल में सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान परिजन सामने नहीं आए तो नियमानुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया या फिर पानी में बहकर यह शव यहां पहुंचा। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही, घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस गश्त पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर के किनारे शाम ढलते ही अंधेरा और सन्नाटा छा जाता है, जिससे यह इलाका असुरक्षित बन जाता है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से जांच में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल देने की अपील की है।