फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News married man murdered in love affair, police started investigation

Bihar News: मोहब्बत बनी मौत की वजह, प्रेम प्रसंग में शादीशुदा युवक की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 09 May 2025 11:33 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 09 May 2025 11:33 AM IST
सार

पूर्णिया में एक शादीशुदा युवक को किसी लड़की से प्यार करना भारी पड़ गया। लड़की के परिवारवालों ने उस युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के घर में मातम छा गया है और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Bihar News married man murdered in love affair, police started investigation
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में एक शादीशुदा युवक को किसी लड़की से प्यार करना भारी पड़ गया। लड़की के परिवारवालों ने उस युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के घर में मातम छा गया है और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल (फोरेंसिक टीम) भी सबूत जुटाने के लिए पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है।
विज्ञापन


यह घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र के झौवारी गांव की है। बताया गया कि लड़की के पिता ने युवक को चंडीगढ़ से बुलवाया और फिर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के रतनसौती चौक मजगामा वार्ड नंबर 11 निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन के 32 वर्षीय बेटे मोहम्मद तौफीक के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मृतक मोहम्मद तौफीक की पत्नी नसीमा खातून से शादी को करीब पांच साल हो चुके थे और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। इसी बीच तौफीक को झौवारी गांव की एक लड़की से प्यार हो गया। बीते शुक्रवार को वह रोज़गार के लिए पंजाब के चंडीगढ़ चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  नाबालिग से दुराचार, आरोपी फरार; पुलिस ने शुरू की तलाशी

परिजनों ने बताया कि लड़की के पिता मौकीन (झौवारी वार्ड नंबर 3) और उसके रिश्तेदारों ने साजिश रचते हुए तौफीक को फोन कर बहलाया-फुसलाया और कहा कि उसे जलालगढ़ थाना ले जाना है, इसलिए वह चंडीगढ़ से वापस आ जाए। जब तौफीक नवगछिया रेलवे स्टेशन पहुंचा, तो उसे लड़की वालों ने एक निजी गाड़ी में बैठा लिया और कहा कि वे उसे थाना लेकर जा रहे हैं।


लेकिन थाना की बजाय वे लोग तौफीक को झौवारी गांव ले गए और वहीं उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। गुरुवार को मृतक के परिजनों को उसकी मौत की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार ने जलालगढ़ थाना को सूचना दी।

यह भी पढ़ें:    नशे में टूटा हैवानियत का बांध, बच्चों के सामने पत्नी की गला दबाकर हत्या

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, सदर थाना से सीडीपीओ-2 विमलेंदु कुमार गुलशन और जलालगढ़ थाना से एसआई वंश भूषण, सरफराज आलम, शिवम कुमार और सारिका कुमारी समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम (FSL) ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए। सदर एसडीपीओ की निगरानी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शाम करीब 8 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर एसडीपीओ विमलेंदु कुमार गुलशन ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ पाएगी। वहीं मृतक के परिवारवालों ने लड़की के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed