Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tradition of chhath puja 2026 bihar news chhath vrati rituals

छठ पूजा : लोक आस्था आस्था के महापर्व में कौन होता है वीआईपी? बड़े भी करते हैं व्रती की देखभाल-सेवा

Thu, 05 Nov 2026 12:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 12:05 PM IST
सार

Chhath Puja : 13 नवंबर से लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू होगा। बिहार में दीपावली से ज्यादा छठ की तैयारी चल रही है। अब कई राज्यों में यह पर्व होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि व्रती के लिए किसे, क्या करना चाहिए?

विज्ञापन
tradition of chhath puja 2026 bihar news chhath vrati rituals
छठ पूजा बिहार

विस्तार

छठ महापर्व केवल सूर्योपासना और निर्जला व्रत का पर्व नहीं, बल्कि शुद्धता, पवित्रता, अनुशासन और सामूहिक आस्था की अनूठी परंपरा है। इस पर्व में व्रत शुरू होने के साथ ही घर की दिनचर्या बदल जाती है। जो महिला कल तक किसी की पत्नी, मां या बेटी के रूप में घर की जिम्मेदारियां निभा रही होती है, वही छठ के दौरान व्रती के रूप में पूरे परिवार की श्रद्धा और आस्था का केंद्र बन जाती है। उसके खानपान से लेकर रसोई, पूजा सामग्री, प्रसाद बनाने और छठ घाट की सफाई तक हर चीज में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

विज्ञापन


व्रत शुरू होते ही बदल जाती है घर की भूमिका
छठ की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस वर्ष 13 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत होगी। नहाय-खाय के दिन से ही व्रती के खानपान और रहन-सहन में विशेष सावधानी बरती जाती है। घर की बेटी हो या बहू, पत्नी हो या मां, व्रत का संकल्प लेने के बाद उनकी भूमिका बदल जाती है। परिवार के सदस्य उन्हें सामान्य घरेलू जिम्मेदारियों से मुक्त रखने की कोशिश करते हैं। उनकी सुविधा, आराम और पूजा की तैयारी को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन


रसोई से प्रसाद तक शुद्धता की कसौटी
छठ में शुद्धता और सुचिता का सबसे अधिक ध्यान रसोई में रखा जाता है। नहाय-खाय में कद्दू-भात और चने की दाल से लेकर खरना की खीर और रोटी तक सब कुछ विशेष सावधानी से बनाया जाता है। प्रसाद तैयार करने के लिए गेहूं धोने, सुखाने और पीसने तक की प्रक्रिया में स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है। ठेकुआ, कसार और अन्य प्रसाद बनाने के लिए साफ बर्तनों का इस्तेमाल होता है। कई घरों में प्रसाद बनाने के लिए अलग चूल्हे और बर्तनों की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठव्रती के प्रति परिवार का बदल जाता है भाव
छठव्रती के प्रति परिवार और समाज का व्यवहार भी इस दौरान विशेष हो जाता है। लोग व्रती के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव रखते हैं। परिवार के सदस्य उनकी बातों और जरूरतों का विशेष ध्यान रखते हैं। व्रती के सामने ऊंची आवाज में बोलने, विवाद करने या ऐसा कोई काम करने से बचते हैं जिससे उनकी साधना में बाधा पहुंचे। मान्यता है कि छठव्रती के प्रति सम्मान और सहयोग भी इस महापर्व की सामूहिक आस्था का हिस्सा है।

सफाई से लेकर व्यवहार तक बरती जाती है सावधानी
छठ में केवल पूजा सामग्री की शुद्धता ही नहीं, बल्कि घर और आसपास की सफाई को भी विशेष महत्व दिया जाता है। पूजा स्थल, रसोई, आंगन और छठ घाट की सफाई की जाती है। प्रसाद बनाने और पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को साफ-सुथरा रखा जाता है। परंपरागत रूप से प्रसाद बनाने वाली जगह पर जूते-चप्पल ले जाने, गंदगी फैलाने और बिना हाथ धोए प्रसाद छूने से परहेज किया जाता है। कई परिवारों में प्रसाद की तैयारी के दौरान खानपान और साफ-सफाई के विशेष नियम अपनाए जाते हैं।


आस्था के आगे अनुशासन की मिसाल बन जाता है परिवार
छठ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें व्रत केवल एक व्यक्ति करता है, लेकिन तपस्या में पूरा परिवार सहभागी बन जाता है। कोई पूजा सामग्री जुटाता है तो कोई घाट की सफाई करता है। कोई प्रसाद बनाने में सहयोग करता है तो कोई व्रती की सेवा में लगा रहता है। यही वजह है कि छठ में शुद्धता केवल शरीर और भोजन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि विचार, व्यवहार और वातावरण की पवित्रता से भी जुड़ जाती है। यह पर्व सिखाता है कि आस्था केवल पूजा करने में नहीं, बल्कि संयम, स्वच्छता, त्याग और दूसरों के प्रति सम्मान रखने में भी है।
(इनपुट- रंजन सिन्हा, गयाजी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed