{"_id":"681d8d2b1fdfe0ce8c0321b7","slug":"bihar-news-minor-raped-accused-absconding-police-begins-search-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नाबालिग से दुराचार, आरोपी फरार; पुलिस ने शुरू की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नाबालिग से दुराचार, आरोपी फरार; पुलिस ने शुरू की तलाशी
Fri, 09 May 2025 10:36 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 09 May 2025 10:36 AM IST
सार
दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में क्रिकेट खेल रहे एक नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी युवक भाग गया है। पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में क्रिकेट खेल रहे एक नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी युवक भाग गया है। पीड़ित बच्चे को इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटाने में लगी हुई है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
लहेरियासराय थाना के एक मोहल्ले में क्रिकेट खेलने गए 10 वर्षीय बालक के साथ एक युवक ने गुरुवार को दुराचार किया। परिजनों ने बताया कि बहला-फुसलाकर युवक बालक को सुनसान जगह ले गया जहां उसने उसके साथ दुराचार किया। बालक रोते हुए घर पहुंचा। पूछने पर उसने दुराचार की बात बताई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नशे में टूटा हैवानियत का बांध, बच्चों के सामने पत्नी की गला दबाकर हत्या
परिजनों ने बताया कि यह सुनकर वे स्तब्ध रह गए। आनन फानन में पीड़ित को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों राजकुमार नामक युवक पर उनके बेटे के साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: एम्स दिल्ली से पटना लौटे लालू यादव; राजद अध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर कही यह बात
पंडासरा निवासी बैजू धनकर के पुत्र रोशन कुमार उम्र 10 साल बैट बॉल खेलने के लिए गया था। उनके पिताजी नगर निगम में काम करते हैं। उमेश बैठा के पुत्र राजकुमार बैठा ने उन्हें बहला फुसलाकर ले जाकर गलत काम किया लड़का रोते हुए घर पहुंचा उनके पिताजी द्वारा दरभंगा मेडिकल कॉलेज आपका आपातकालीन विभाग लाया गया।