फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News wife was strangled to death in front of children

Bihar News: नशे में टूटा हैवानियत का बांध, बच्चों के सामने पत्नी की गला दबाकर हत्या

Fri, 09 May 2025 10:07 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 09 May 2025 10:07 AM IST
सार

औरंगाबाद जिले के पोईवां गांव में एक दर्दनाक घटना हुई। शराब के नशे में धुत एक पति ने अपने दो छोटे बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पोईवां गांव की है।

विज्ञापन
Bihar News wife was strangled to death in front of children
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद जिले के पोईवां गांव में एक दर्दनाक घटना हुई। शराब के नशे में धुत एक पति ने अपने दो छोटे बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पोईवां गांव की है। मरने वाली महिला का नाम गीता कुमारी (उम्र 23 साल) था। वह संतोष कुमार की पत्नी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


नशे में पति ने पत्नी से झगड़ा कर की हत्या

मृतका गीता कुमारी के छोटे भाई विकास कुमार मेहता, जो सिमरी धमनी गांव (माली थाना क्षेत्र) के रहने वाले हैं, ने बताया कि उनकी बहन की शादी साल 2020 में संतोष कुमार से हुई थी। शादी बड़े धूमधाम से हुई थी। विकास ने बताया कि कुछ साल बाद संतोष को शराब पीने की लत लग गई। वह अक्सर नशे में घर आता और गीता के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एम्स दिल्ली से पटना लौटे लालू यादव; राजद अध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को भी वह शराब के नशे में घर आया और किसी बात पर गीता से झगड़ा करने लगा। गुस्से में उसने अपने दोनों बच्चों के सामने ही गीता का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। विकास ने यह भी बताया कि बुधवार की रात उसने गीता को फोन किया था। फोन गीता की बेटी ने उठाया और बताया कि घर में चिकन बन रहा है। जब बहन से बात करने को कहा गया तो बच्ची ने बताया कि मम्मी काम खत्म होने के बाद खुद बात करेंगी। लेकिन रात में गीता का फोन नहीं आया।

बहनोई ने दी बहन की तबीयत खराब होने की जानकारी, पहुंचने पर मिली लाश

गुरुवार को मृतका के भाई विकास कुमार को उनके जीजा संतोष कुमार ने फोन कर बताया कि गीता (विकास की बहन) की तबीयत बहुत खराब है। जब विकास अपनी बहन के ससुराल पोईवां गांव पहुंचा, तो देखा कि गीता अपने कमरे में बेड पर मृत पड़ी हुई थी। उसके गले पर निशान भी थे। वहां मौजूद गीता की 3 साल की बेटी और 2 साल का बेटा डरे हुए थे। बच्चों ने बताया कि पापा शराब पीकर घर आए थे, मम्मी से झगड़ा हुआ और फिर पापा ने मम्मी का गला दबा दिया। मम्मी मर गई।


यह भी पढ़ें: बिहार के इस सांसद ने कही देश के मिजाज से अलग बात; बोले- अब भी हमला नहीं, बात करनी चाहिए थी

इसके बाद विकास ने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही औरंगाबाद मुफ्फसिल थाने के थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर आरोपी पति संतोष कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed