फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Political Rally of Amit Shah in Purnia Bihar

नीतीश-लालू पर अमित शाह ने साधा निशाना

Sat, 03 Oct 2015 03:42 PM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
Political Rally of Amit Shah in Purnia Bihar

बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अमित शाह में पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में शाह ने कि जो राज्य पहले पूरे देश में शासन करता था उसकी पिछले 25 सालों से विकास नहीं हुआ।

विज्ञापन


शाह ने अपने भाषण के माध्यम से नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर निशाना साधा और विकास के मुद्दे पर उन्हें कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जंगल राज में कभी विकास नहीं हो सकता और इस बार लालू यादव नीतीश के कंधे पर बैठकर आ रहे हैं। सीमांचल में विकास अगर कोई ला सकता है तो वह नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार ने देश के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जब ये लोग विदेशों में जाते थे तो इन्हें कोई नहीं पूछता था लेकिन जब नरेंद्र मोदी विदेश में जाते हैं तो उनको देखने के लिए लोगों का हूजूम उमड़ पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में जीत का भरोसा

Political Rally of Amit Shah in Purnia Bihar

शाह ने कहा हमनें हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में जीत हासिल की है और अब बिहार की बारी है। लालू-नीतीश बदलाव नहीं ला सकते, विकास केवल बीजेपी कर सकती है।

शाह ने बीजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर राज्य सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा की राज्य सरकार बिहार की जनता को बिजली देने में असफल रही है और लगातार उनको झुठे आश्वासन देती रही।

सोनिया ने भी साधा निशाना

Political Rally of Amit Shah in Purnia Bihar

वहीं बिहार के भागलपुर के कहलगांव में एक दूसरी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र पर जमकर हमाला बोला।

सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता से खोखले वादे किए हैं। अब इस सरकार पर भरोसा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव देश को नई दिशा देगा। मोदी सरकार से कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंच रहा और सरकार की गलत नीतियों से देश को नुकसान हो रहा है।

सोनिया ने नरेंद्र मोदी को पैकेजिंग और रिपैकेजिंग का मास्टर बताते हुए कहा कि वह इस काम में माहिर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed